इन चीजों का उपयोग कर बढाए अपने दिमाग की शक्ति
जयपुर, दिमाग हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इसी से हमारे शरीर का नियंत्रण होता है। पूरे शरीर को यहीं से निर्देश दिया जाताहै । अगर यह सही से काम नहीं करे तो जिंदगी खराब हो जाती है। मान शरीर एक मंत्रालय है, तो मस्तिष्क उसका प्रधानमंत्री। इसके आदेशों के बाद ही शरीर काम करता है।कई बार अधिक मानसिक परिश्रम व थकान की वजह से हमारे शरीर पर भी फर्क पड़ने लगता है। जिससे हमारी स्मरण शक्ति कम हो जाती है। लेकिन आयुर्वेद ने हमें ऐसी चीजे दी है जिसके माध्यम से हम दिमाग की शक्ति को बढ़ा सकते है। तो आइए आपको बताते है दिमाग बढाने वाली कुछ चीजे जिनके इस्तेमाल से दिमाग होता है तेज……
बादाम
बादाम मे ऐसे तत्व पाए जाते है। जो हमारे दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें आयरन, कॉपर, फास्फोरस और विटामिन बी यह सभी औषधीय तत्व एक साथ क्रिया करते है। जिससे दिमाग के साथ साथ दिल और लीवर भी सही से काम करता है। मस्तिष्क की शक्ति बढ़ाने के लिए पांच बादाम रात को पानी में भिगों दें। सुबह इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर खा ले। इससे आपको बहुत फायदा होगा।
ब्राम्ही
ब्राह्मी दिमागी की शक्ति बढ़ाने के लिए मशहूर औषधी है। इसमें कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते है जो हमारे दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते है। अगर इसका नियमित इस्तेमाल किया जाए तो दिमाग मे स्फूर्ती आती है। इसका एक चम्मच रस रोज पीना लाभदायक होता है।अगर इसका रस अच्छा नहीं लगे तो इसके पत्तों को खाने में शामिल कर सकते है।
सौंफ
सौंफ प्रतिदिन हमारे घर में काम में ली जाती है। इसका नियमित सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर खाने के बाद नियमित रूप से ले इससे पाचन क्रिया दुरस्त होनें के साथ ही दिमाग भी तंदुरस्त रहता है।