Samachar Nama
×

आयुर्वेद का एंटी-एजिंग नुस्खा: 40 की उम्र में मिलेगा 20 जैसा चमकदार ग्लो

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियां आने के बाद सभी की पहली परेशानी होती है, स्किन का कैसे ख्याल रखा जाए। तेज गर्मी, पसीना और सन टैनिंग से स्किन अपना सारा ग्लो खो देती है।
आयुर्वेद का एंटी-एजिंग नुस्खा: 40 की उम्र में मिलेगा 20 जैसा चमकदार ग्लो

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियां आने के बाद सभी की पहली परेशानी होती है, स्किन का कैसे ख्याल रखा जाए। तेज गर्मी, पसीना और सन टैनिंग से स्किन अपना सारा ग्लो खो देती है।

स्किन को हमेशा स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही जरूरी नहीं है, उसके लिए आंतरिक देखभाल भी जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार त्वचा की खूबसूरती सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदरूनी स्वास्थ्य, सही आहार और सही देखभाल पर निर्भर करती है।

आयुर्वेद में सुंदरता को शरीर के संतुलन से जोड़कर देखा गया है। अगर शरीर में सब कुछ सही है, तो उसका ओज चेहरे पर साफ दिखता है। बढ़ती उम्र के साथ भी चेहरे पर कई परेशानियां दिखने लगती हैं। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाना बहुत आसान है, बस इसके लिए आपको आहार से लेकर लेपन में परिवर्तन लाना होगा। बाजार में बिकने वाले महंगे और केमिकल से भरे प्रोडक्ट की जगह घरेलू उपायों का सहारा लें। इसके लिए अपनी जीवनशैली में मसूर की दाल का फेसपैक और जायफल का फेसपैक शामिल कर सकते हैं।

अगर टैनिंग और चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो इसके लिए मसूर की दाल को हल्का भूनकर पेस्ट बना लें। पेस्ट में हल्दी, दूध और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाए। सूख जाने पर चेहरे की हल्की मसाज करके पैक को धीरे-धीरे निकाले। यह चेहरे की गंदगी को गहराई से साफ करेगा और चेहरा पर ग्लो भी लाएगा। केसर और जायफल का पैक भी गर्मियों में चेहरे पर अच्छे रिजल्ट देता है।

इसके लिए केसर को दूध में भिगो दें और जायफल को पीसकर पेस्ट बना लें। जायफल में थोड़ा बेसन और केसर वाला दूध मिलाकर लगा लें। यह डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन को ठीक करता है। हफ्ते में दो बार इसे लगा सकते हैं। जायफल को सीधे चेहरे पर लगाने से बचें, कुछ मिलाकर लगाएं। इसकी गर्म तासीर चेहरे को छील सकती है।

बाहरी सुंदरता के साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है। इसके लिए आहार में खूब सारा पानी, चुकंदर, ताजे फल, आंवला और अनार को जरूर शामिल करें। भोजन में विरुद्ध आहार से बचें, जैसे दूध के साथ नमकीन खाना, दूध के साथ दही, और मीठे फलों के साथ खट्टे फलों का सेवन करने से बचें।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

Share this story

Tags