Samachar Nama
×

WhatsApp New Feature: अब Instagram-Facebook से फोटो और Reels सीधे WhatsApp पर कर सकेंगे शेयर, डाउनलोड की जरूरत नहीं
 

WhatsApp New Feature: अब Instagram-Facebook से फोटो और Reels सीधे WhatsApp पर कर सकेंगे शेयर, डाउनलोड की जरूरत नहीं

WhatsApp यूजर्स के लिए Meta एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसके जरिए Instagram और Facebook पर मौजूद फोटो, वीडियो और Reels को WhatsApp पर शेयर करना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है। खास बात यह है कि यूजर्स को कंटेंट शेयर करने के लिए उसे पहले फोन में डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

नए फीचर के तहत WhatsApp के मीडिया पिकर में Instagram और Facebook को अलग मीडिया सोर्स के तौर पर जोड़ा जा सकता है। इससे यूजर WhatsApp के अंदर ही अपने Meta अकाउंट पर उपलब्ध पोस्ट, Reels और Stories को चुनकर सीधे चैट या Status पर शेयर कर पाएगा।
WhatsApp के अंदर ही मिलेगा मीडिया का विकल्प
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp के मीडिया पिकर में एक ड्रॉपडाउन ऑप्शन दिया जा सकता है। इसमें यूजर अपने लिंक किए गए Instagram या Facebook अकाउंट को चुन सकेगा।
इसके बाद संबंधित अकाउंट पर उपलब्ध मीडिया को ग्रिड फॉर्म में देखा जा सकेगा। फोन की गैलरी से फोटो या वीडियो चुनने की तरह ही यूजर किसी Reel, पोस्ट या Story को सिलेक्ट करके उसे सीधे WhatsApp चैट में भेज सकेगा या Status में लगा सकेगा।
Accounts Center से लिंक करना होगा अकाउंट
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp अकाउंट को Meta के Accounts Center के जरिए Instagram और Facebook अकाउंट से लिंक करना होगा। Meta पहले से अपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच कुछ सुविधाओं को जोड़ने के लिए Accounts Center का इस्तेमाल करता है।
अभी Beta यूजर्स के लिए टेस्टिंग
फिलहाल यह फीचर सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे WhatsApp के लेटेस्ट Beta वर्जन पर चुनिंदा Android और iOS यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। फीचर को धीरे-धीरे अधिक Beta टेस्टर्स तक पहुंचाया जा सकता है।
हालांकि, Meta ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि यह सुविधा Stable Version में सभी यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगी।

प्राइवेसी पर क्या असर पड़ेगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इंटीग्रेशन मुख्य रूप से लिंक किए गए Instagram और Facebook अकाउंट से WhatsApp में मीडिया चुनने की सुविधा देता है। Accounts Center से अकाउंट लिंक करने के बावजूद WhatsApp की पर्सनल चैट और कॉल की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रभावित नहीं होती।

इसके अलावा, इस सुविधा का मतलब यह नहीं है कि Instagram या Facebook को WhatsApp में मौजूद यूजर मीडिया का सामान्य एक्सेस मिल जाएगा। फीचर का उद्देश्य Meta के प्लेटफॉर्म्स के बीच अपने ही कंटेंट को शेयर करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
 

Share this story

Tags