ये धांसू AI Editing Tool खराब से खराब फोटो को भी बना देंगे शानदार, लिस्ट में देखे आपको कौन सा है पसंद
टेक न्यूज़ डेस्क - एक अच्छी फोटो क्लिक करने के लिए आपको बहुत सारे प्रयास करने पड़ते हैं। कभी एंगल खराब होता है तो कभी बैकग्राउंड में कोई अनचाही चीज आ जाती है। जिससे फोटो खराब दिखती है। लेकिन अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो निराश होने की बजाय आपको AI टूल्स की मदद लेनी चाहिए। इनसे फोटो एडिट करके आप मनचाहा रिजल्ट पा सकते हैं। कुछ AI टूल्स हैं जिनका इस्तेमाल आप फोटो एडिटिंग के लिए कर सकते हैं। इनमें से कुछ AI टूल्स फ्री में उपलब्ध हैं।
एडोब फोटोशॉप
अगर आप किसी भी तरह की फोटो एडिट करना चाहते हैं तो Adobe Photoshop आपके काम का है। इस सॉफ्टवेयर में कई ऐसे टूल्स दिए गए हैं, जो फोटो में चार चांद लगा सकते हैं। इस टूल की मदद से आप ऑब्जेक्ट्स को हटाना, रीटचिंग, रीकलरिंग और स्टाइलिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। इसमें न्यूरल फिल्टर जैसे AI पावर्ड टूल्स दिए गए हैं।
गूगल मैजिक एडिटर
अगर आप ऐसा तरीका खोज रहे हैं जहां बिना पैसे खर्च किए फोटो एडिट की जा सके तो उन लोगों के लिए गूगल का मैजिक एडिटर कमाल का है। यह फोटो से अनचाहे हिस्सों को हटाने की सुविधा देता है। अच्छी बात यह है कि इस डिवाइस का इस्तेमाल एंड्रॉयड और iOS दोनों स्मार्टफोन पर किया जा सकता है।
फोटोलीप
फोटोलीप भी एक AI टूल है। यूजर इस ऐप को Apple App Store और Google Play Store से इंस्टॉल कर सकते हैं। यह मुफ्त इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। किसी भी फोटो को एडिट करने के लिए यहां कई सारे फीचर हैं, जो आपको पसंद आ सकते हैं। फोटो एडिटिंग के लिए Snapseed, PicsArt, Photo Pad और Lightroom Photo/Video Editor जैसे ऐप मौजूद हैं। Remini एक AI फोटो एन्हांसर ऐप है।
एयरब्रश
एयरब्रश ऐप फोटो को बेहतर बनाने और डिजिटल आर्ट बनाने के लिए एक पावरफुल टूल है। इससे आप अपनी फोटो को एडिट करने के लिए कस्टमाइज्ड ब्रश, फोटो को स्मूथ करना, दाग-धब्बे हटाना और फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आसान कंट्रोल के साथ यह ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और सैचुरेशन जैसे कई एडिटिंग ऑप्शन देता है। इसके अलावा ऐप बैकग्राउंड ब्लर और ऑब्जेक्ट रिमूवल जैसे एडवांस फीचर देता है। ऐप आपकी क्रिएटिविटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

