IND vs PAK मैच लाइव देखें फ्री में, BSNL, Jio, Airtel, Vi के इन प्लान्स के साथ फ्री मिल रहा जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन
टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर बाउल मैच खेला जाएगा। इस मैच को फ्री में देखने के लिए BSNL, Jio, Airtel और Vi कई प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहे हैं। इन प्रीपेड प्लान में यूजर्स को JioHostar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच OTT प्लेटफॉर्म JioHostar पर स्ट्रीम किए जा रहे हैं। इसलिए यूजर्स अपने प्लान के साथ फ्री JioHostar सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन टेलीकॉम कंपनियों के कौन से प्लान यह ऑफर दे रहे हैं...
BSNL
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में ₹499 का पैक लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को JioHostar और SonyLIV समेत कई OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। BSNL के इस ऐड-ऑन पैक में यूजर्स को तीन महीने के लिए JioHostar समेत इन OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यूजर्स एक साथ दो स्क्रीन पर OTT ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स भारत-पाकिस्तान मैच का मजा मोबाइल और टीवी दोनों पर ले सकते हैं।
Airtel
भारती एयरटेल के कई रिचार्ज प्लान में JioHostar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल का 999 रुपये वाला प्लान भी JioHostar का सब्सक्रिप्शन देता है। 449 के प्लान में 28 दिनों के लिए JioHotstar मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ 4GB डेली डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, 100 फ्री SMS और 30GB Google One क्लाउड स्टोरेज मिलता है।
Vi
भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए, Vi यूज़र्स के पास Rs. 239 का प्लान है, जिसमें JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 फ्री SMS और 2GB डेटा भी मिलता है।
Jio
रिलायंस Jio अपने लगभग सभी रिचार्ज प्लान के साथ 3 महीने का Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन फ्री में दे रहा है। Jio का Rs. 349 का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी देता है। यूज़र्स को 2GB डेली डेटा और 100 फ्री SMS मैसेज का फायदा मिलता है। इसके अलावा, 50GB Jio AI क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है। कंपनी अपने प्लान के साथ Google Gemini Pro का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

