Samachar Nama
×

 Jio को मिला भारत के नंबर वन नेटवर्क का टैग, 9 मोबाइल अवार्ड जीत कर रच दिया इतिहास 

 Jio को मिला भारत के नंबर वन नेटवर्क का टैग, 9 मोबाइल अवार्ड जीत कर रच दिया इतिहास 

टेक न्यूज़ डेस्क,टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने Ookla (ब्रॉडबैंड स्पीड और क्वालिटी मापने वाली कंपनी) स्पीडटेस्ट में सभी नौ पुरस्कार जीते हैं। इसके साथ ही जियो को भारत के नंबर वन नेटवर्क के रूप में नई पहचान मिली है।ब्रॉडबैंड स्पीड और क्वालिटी मापने वाली कंपनी Ookla की ओर से जारी रिपोर्ट में जियो चेयरमैन ने कहा है कि कंपनी ने अपने वादे के मुताबिक 5G नेटवर्क स्थापित कर लिया है.कंपनी ने वादा किया था कि साल 2023 तक पूरे देश में 5G कवरेज होगा. इसके साथ ही यह वादा समय से पहले पूरा हो गया है.

जियो ने 9 अवॉर्ड जीते

Jio को सबसे तेज़ मोबाइल नेटवर्क, सर्वश्रेष्ठ मोबाइल कवरेज, सर्वश्रेष्ठ मोबाइल नेटवर्क, सर्वश्रेष्ठ मोबाइल गेमिंग अनुभव, सर्वश्रेष्ठ मोबाइल वीडियो अनुभव, टॉप रेटेड मोबाइल नेटवर्क, सबसे तेज़ 5G मोबाइल नेटवर्क, सर्वश्रेष्ठ 5G मोबाइल गेमिंग अनुभव और सर्वश्रेष्ठ 5G मोबाइल वीडियो अनुभव श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। . . कंपनी ने साल 2023 की पहली और दूसरी तिमाही के नेटवर्क परफॉर्मेंस के आधार पर कंपनी को अवॉर्ड दिए हैं।

यह बात Ookla के प्रेसिडेंट ने कही
जियो के 9 अवॉर्ड जीतने पर Ookla के प्रेसिडेंट स्टीफन बाय ने जियो की तारीफ की और कहा कि ग्राहकों को स्पीड, गेमिंग और वीडियो में बेहतरीन अनुभव देने की जियो की कोशिशें बेहतरीन हैं।

Share this story

Tags