Redmi K20 स्मार्टफोन को 17 जुलाई को किया जायेगा लाँच, टीजर सामने आया
Xiaomi Redmi K20 स्मार्टफोन के टीजर को अब फ्लिपकार्ट पर जारी कर दिया गया है जिसमें कहा गया है इस फोन को भारत में 17 जुलाई को पेश किया जायेगा। आपको जानकारी के लिए पता दे कि फ्लिपकार्ट पर टीजर जारी तो पहले ही कर दिया गया था लेकिन अब यहां इसकी उपलब्धता की भी जानकारी दी गई हैं। इससे फोन के बारे में कई बातों का पता चला है अब इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
फ्लिपकार्ट टीजर के अनुसार इस फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर दिए जान के कि बात सामने आयी है जो AI बेस्ड ट्रिपल कैमरा के साथ आयेगा। आपको जानकारी के लिए बता दे कि इस फोन को चीन में पहले ही लाँच किया जा चुका है लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन थोड़ा अलग हो सकता हैं।
फोन में ऑरा प्राइम डिजाइन दिया जायेगा। खास बात होगी कि इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन के फीचर्स को लेकर तो पता है क्योंकि इसको चीन में लाँच किया जा चुका हैं। इस फोन की कीमत चौकाने वाली हो सकती है, क्योंकि स्पेसिफिकेशन के आधार पर तो कीमत ज्यादा ही हो सकती हैं।
इस फोन की कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नही आयी हैं। जिस वेरिएंट को चीन में लाँच किया गया है उसमें इस फोन के रियर में तीन कैमरे दिए गए है सामने की तरफ सेल्फी लेने के लिए एक कैमरा दिया गया है जो कि पाॅप अप सेल्फी कैमरा दिया गया हैं। फोन के भारत में क्या स्पेसिफिकेशन होगें इस बात का पता फोन के लाँच होने के बाद ही मिल पायेगा।


