Samachar Nama
×

अब Google Gemini AI से पहले फास्ट जरनेट करेगा रिस्पॉन्स, म्यूजिक स्ट्रीमिंग में भी होगा फायदा 

अब Google Gemini AI से पहले फास्ट जरनेट करेगा रिस्पॉन्स, म्यूजिक स्ट्रीमिंग में भी होगा फायदा 

टेक न्यूज़ डेस्क,गूगल अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जेमिनी ऐप को पहले से बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। कंपनी एंड्रॉयड जेमिनी ऐप में कुछ नए फीचर जोड़ने जा रही है। माना जा रहा है कि जेमिनी ऐप को तेज रिस्पॉन्स देने और थर्ड पार्टी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस Spotify की सुविधा के साथ लाया जा सकता है।

पहले से ज्यादा तेजी से रिस्पॉन्स जनरेट होंगे

दरअसल, AssembleDebug नाम के एक डेवलपर ने X हैंडल पर जेमिनी ऐप के बारे में कुछ जानकारी दी है। जेमिनी ऐप में रियल-टाइम रिस्पॉन्स ऑप्शन देखा गया है। माना जा रहा है कि गूगल इस ऑप्शन को मैनुअली इनेबल करने की सुविधा दे सकता है।

Spotify से सुन पाएंगे मनपसंद म्यूजिक

इससे पहले डेवलपर ने X हैंडल पर एक और पोस्ट में कहा था कि जेमिनी ऐप पर म्यूजिक स्ट्रीम करने की सुविधा मिलने वाली है। पोस्ट में कहा गया था कि जेमिनी ऐप से यूजर Spotify जैसे प्लेटफॉर्म से अपने मनपसंद गाने सुन सकते हैं।

कैसे काम आएंगे जेमिनी के नए फीचर

आपको बता दें, जेमिनी पहले से ही वेब यूजर्स के लिए रियल टाइम में रिस्पॉन्स जनरेट करने की सुविधा के साथ आता है। फिलहाल, एंड्रॉयड ऐप वाले जेमिनी को पूरा रिस्पॉन्स टाइप करने के बाद ही पढ़ा जा सकता है। रियल टाइम में रिस्पॉन्स जनरेट करने के साथ ही चैटबॉट टाइपिंग से लाइन्स को पढ़ा जा सकेगा। यूजर को पूरा रिस्पॉन्स जनरेट होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।वहीं, म्यूजिक ऑप्शन के साथ यूजर को जेमिनी ऐप में सेटिंग्स के साथ डिफॉल्ट मीडिया प्रोवाइडर को चुनना होगा। अगर कोई सर्विस नहीं चुनी गई तो यह खाली दिखाई देगी।यूजर अपनी पसंद का मीडिया प्रोवाइडर चुन सकेगा। जिसके बाद म्यूजिक सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा। बता दें, अभी तक गूगल ने जेमिनी एंड्रॉयड ऐप में नए फीचर लाने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Share this story

Tags