Samachar Nama
×

जाने इंटरनेट पर क्या होता है ‘डॉक्सिंग’ क्राइम,क्या भारत में है इसके लिए कोई कानून

जाने इंटरनेट पर क्या होता है ‘डॉक्सिंग’ क्राइम,क्या भारत में है इसके लिए कोई कानून

टेक न्यूज़ डेस्क,साइबर क्राइम की इस दुनिया में कई ऐसे अपराध हैं जिनके लिए देश में अभी तक कोई कानून नहीं बना है। ऐसे में अगर आप इन साइबर क्राइम का शिकार होते हैं तो आपको शिकायत कैसे करनी चाहिए। यह एक बड़ा सवाल है। आपको बता दें कि साइबर क्राइम में से एक अपराध 'डॉक्सिंग' है। इसके लिए देश में कोई कानून नहीं है।आपको बता दें कि भारत में हर साल कई लोग डॉक्सिंग क्राइम का शिकार होते हैं। वे अपनी शिकायत कैसे दर्ज कराते हैं और इसमें अपराधियों के खिलाफ कैसे कार्रवाई होती है। हम आपको इसी बारे में बता रहे हैं।

क्या है डॉक्सिंग क्राइम?

इंटरनेट के आने के बाद हमारे कई काम आसान हो गए हैं। लेकिन इसके आने के बाद कई समस्याएं भी खड़ी हो गई हैं। एक बड़ी समस्या है हमारी अनुमति के बिना इंटरनेट पर पर्सनल डेटा अपलोड करना। इसे डॉक्सिंग कहते हैं। दरअसल 'डॉक्सिंग' शब्द 'डॉक्यूमेंट्स ड्रॉपिंग' से निकला है। इसका मतलब है कि किसी की पर्सनल जानकारी जैसे फोन नंबर, घर का पता या सोशल मीडिया प्रोफाइल से जुड़ी जानकारी बिना उसकी सहमति के ऑनलाइन सार्वजनिक कर दी जाती है। ऐसे डेटा का इस्तेमाल आपराधिक अपराध के लिए किया जा सकता है। भारत में अभी डॉक्सिंग के खिलाफ कोई कानून नहीं है, लेकिन डॉक्सिंग के शिकार लोग साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।

डॉक्सिंग अपराध के खिलाफ शिकायत कैसे करें

भारत में डॉक्सिंग के खिलाफ कोई कानून नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे कानून हैं, जिनका इस्तेमाल करके डॉक्सर्स के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। आप नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में डॉक्सिंग की शिकायत दर्ज करा सकते हैं या फिर आप cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कुछ समय पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया 'x' को महिला की निजी जानकारी लीक करने वाले कंटेंट को हटाने का आदेश दिया था। इस मामले को डॉक्सिंग नहीं माना गया, क्योंकि महिला की जानकारी पहले से ही सार्वजनिक थी। इसी तरह किसी का निजी वीडियो गुप्त रूप से बनाना, अश्लील चीजों की बिक्री, ऑनलाइन स्टॉकिंग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 292 के तहत वितरण या प्रकाशन रोकने और धारा 354 (डी) के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Share this story

Tags