Samachar Nama
×

Haier ने देश में लॉन्च किए चार नए Smart TV, मिलती है 120Hz वाली स्क्रीन,जाने कीमत 

Haier ने देश में लॉन्च किए चार नए Smart TV, मिलती है 120Hz वाली स्क्रीन,जाने कीमत 

टेक न्यूज़ डेस्क,चीनी होम अप्लायंस ब्रांड Haier भारत में नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है। AC और फ्रिज की नई रेंज के बाद Haier ने अब लेटेस्ट स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च की है। कंपनी ने Haier S800QT QLED सीरीज पेश की है, जो चार स्क्रीन साइज ऑप्शन में आती है। इस सीरीज के तहत आप 75-इंच, 65-इंच, 55-इंच और 43-इंच के टीवी खरीद सकते हैं।

इन टीवी में हाई रिफ्रेश रेट, लो लेटेंसी और कई अन्य खास फीचर्स हैं। Haier S800QT QLED की कीमत और बिक्री Haier के लेटेस्ट टीवी चार स्क्रीन ऑप्शन में आते हैं। इन्हें आप 75-इंच, 65-इंच, 55-इंच और 43-इंच के स्क्रीन साइज में खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 38,990 रुपये से शुरू होती है। इन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सेगमेंट में खरीद सकते हैं। कंपनी ने किसी डिस्काउंट ऑफर की जानकारी नहीं दी है। क्या हैं स्पेसिफिकेशंस? Haier S800QT QLED सीरीज में 4K रेजोल्यूशन वाली QLED स्क्रीन दी गई है, जो मोशन एस्टीमेशन और मोशन कंपनसेशन (MEMC) सपोर्ट के साथ आती है।

इस सीरीज में डुअल लाइन गेट (DLG) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो खास एल्गोरिदम पर काम करती है। यह एल्गोरिदम स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को डिटेक्ट करता है और रिफ्रेश रेट को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करता है। यह डॉल्बी विजन तकनीक को सपोर्ट करता है। साथ ही बेहतर साउंड आउटपुट के लिए डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है।Haier के लेटेस्ट टीवी 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आते हैं। ये Google TV इंटरफेस पर काम करते हैं। यानी आपको इसमें मॉडर्न UI मिलेगा। इसके साथ ही आपको वॉयस असिस्टेंट का एक्सेस भी मिलता है। कंपनी ने इन सभी तकनीकों को मैटेलिक बिल्ड के साथ लॉन्च किया है।

Share this story

Tags