Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग के बड़े इवेंट में क्या-क्या हो सकता है लॉन्च और इसे कैसे देखें लाइव, जानें पूरी डिटेल्स
सैमसंग की गैलेक्सी S26 सीरीज़ का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। कंपनी 25 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में इस सीरीज़ को लॉन्च करेगी। इसके साथ गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज़ के भी लॉन्च होने की उम्मीद है। आप इस लॉन्च इवेंट का मज़ा अपने घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन या स्मार्ट टीवी पर ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस इवेंट में क्या लॉन्च होगा और इसे लाइव कैसे देख सकते हैं।
गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 को लाइव कैसे देखें?
गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट 25 फरवरी को रात 11:30 PM IST पर शुरू होगा। यह सैन फ्रांसिस्को में हो रहा है। इवेंट को सैमसंग के ऑफिशियल YouTube चैनल के साथ-साथ उसकी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 से क्या उम्मीद करें?
सैमसंग के इवेंट में गैलेक्सी S26 सीरीज़ और गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज़ के लॉन्च के साथ-साथ कई AI फीचर्स की घोषणा होने की उम्मीद है। S26 सीरीज़ की बात करें तो इसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra मॉडल शामिल होंगे। तीनों मॉडल को मामूली डिज़ाइन बदलाव और कैमरा अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा रहा है। Galaxy S26 Ultra में मिलने वाले प्राइवेसी डिस्प्ले की काफी तारीफ़ हुई है, और दूसरी कंपनियाँ भी जल्द ही अपने फ्लैगशिप मॉडल में यह फ़ीचर शामिल कर सकती हैं।
Galaxy Buds 4 सीरीज़ - Samsung इस इवेंट में Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro को भी लॉन्च करेगा। कंपनी ने इनके डिज़ाइन में थोड़े बदलाव किए हैं, और नए मॉडल मेटल स्ट्रिप के साथ आएंगे। इससे इनका लुक AirPods से अलग दिखेगा। Buds 4 Pro में इस बार सिलिकॉन ईयरटिप्स होने की उम्मीद है।
Galaxy AI फ़ीचर्स - आज किसी भी टेक इवेंट में AI पर चर्चा न हो, यह नामुमकिन है। Unpacked 2026 भी इससे अलग नहीं होगा। ऐसे अंदाज़े हैं कि कंपनी Galaxy S26 सीरीज़ के साथ कई AI फ़ीचर्स की घोषणा कर सकती है। इनमें फ़ोटोग्राफ़ी से जुड़े AI फ़ीचर्स खास हो सकते हैं।

