BSNL ने अपने नए प्लान को पेश कर दिया गया, जानें इसके बारे में
BSNL ने अपने एक प्लान की वैधता को बढ़ा दिया गया है। इसने 1999 रूपये वाले प्लान की वैधता को बढ़ाया हैं। अब इस प्लान की वैधता 436 दिन की कर दी गई है कंपनी के द्वारा ये ऐलान गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई है। इससे पहले भी कंपनी ने अपने कई प्लान में फेरबदल किया है और कई प्लान में फेरबदल होता रहता है। अब कंपनी ने अपने मंहगे प्लान में फेरबदल किया है। अब इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते है-
बीएसएनएल के प्लान के बारे में आपको जानकारी दे तो इस प्लान की कीमत 1999 रूपये है। इस प्लान की खास बात है कि इस प्लान में 3 जीबी डाटा रोज मिलता है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि यह आॅफर 26 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक ही है इसके बाद ये आॅफर नही होगा। हम कह सकते है कि इस आॅफर को इस प्लान पर सीमित समय के लिए लागू किया गया है।
पहले इस प्लान की वैधता 364 दिन थी, जो कि आॅफर के तहत् अब वैधता 436 दिन के लिए हो गई है। इस बार 71 वां गणतंत्र दिवस है इसलिए इसकी वैधता को 71 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अगर आप 15 फरवरी से पहले इस रिचार्ज को करवाते हो तो ही आपको बढ़ी हुई वैधता का फायदा मिलेगा।
इस के फायदे के बारे में आपको जानकारी दे तो इस प्लान में 250 मिनट प्रतिदिन वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इस के एसएमएस फायदे की बात करें तो इस में रोज 100 एसएमएस दिया जाता है।