Samachar Nama
×

अगर आप भी ‘बाबू सोना’ के व्हाटसऐप मैसेज और कॉल देखना चाहते है अपने फोन पर… तो बस करें ये छोटा-सा काम

आज दुनिया भर में करोड़ों लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ऐप सिर्फ मैसेजिंग ऐप तक सीमित नहीं है, इसके जरिए आज आप कॉल करने, डॉक्यूमेंट भेजने से लेकर पेमेंट करने तक हर काम कर सकते हैं। इस ऐप ने कई काम आसान भी कर दिए....

आज दुनिया भर में करोड़ों लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ऐप सिर्फ मैसेजिंग ऐप तक सीमित नहीं है, इसके जरिए आज आप कॉल करने, डॉक्यूमेंट भेजने से लेकर पेमेंट करने तक हर काम कर सकते हैं। इस ऐप ने कई काम आसान भी कर दिए हैं। यह जोड़ों के लिए पसंदीदा मैसेजिंग ऐप में से एक है। हालांकि, कई बार मन में यह सवाल आता है कि क्या उनका पार्टनर उन्हें धोखा दे रहा है या किसी और से बात कर रहा है।

ऐसे में आप एक ट्रिक का इस्तेमाल कर अपने 'बाबू' के व्हाट्सएप मैसेज और कॉल को अपने फोन पर भी देख सकते हैं। इस काम में व्हाट्सएप का लिंक्ड डिवाइस फीचर आपकी मदद कर सकता है। इस फीचर की मदद से आप एक ही अकाउंट को चार डिवाइस पर एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं, बिना किसी दूसरे डिवाइस से लॉग आउट किए। आइए जानते हैं इसे कैसे सेटअप करें...

लिंक्ड डिवाइस सुविधा कैसे सेटअप करें?

  • इसके लिए सबसे पहले उस फोन में व्हाट्सएप खोलें जिसका अकाउंट लिंक करना है।
  • इसके बाद तीन बिंदुओं (⋮) पर टैप करें और “लिंक्ड डिवाइसेस” विकल्प चुनें।
  • अब “लिंक अ डिवाइस” पर क्लिक करें।
  • अब अपने डिवाइस पर तीन बिंदुओं (⋮) पर टैप करके सेटिंग्स पर जाएं और ऐड अकाउंट विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया अकाउंट सेटअप करने का ऑप्शन आएगा।
  • यहां से सबसे पहले एग्री बटन पर क्लिक करें।
  • अब यहां आपको नया नंबर नहीं डालना है बल्कि ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन बिंदुओं पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करने के बाद लिंक कंपेनियन डिवाइस का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपने फोन में दिखाई दे रहे क्यूआर कोड को अपने पार्टनर के फोन से स्कैन करें।
  • ऐसा करते ही आपके फोन में आपके पार्टनर का व्हाट्सएप खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपके फोन पर लिंक किया गया व्हाट्सएप भी काम करेगा और आपको सभी मैसेज और कॉल दिखाई देंगे।

इस सुविधा के कई फायदे

आपको बता दें कि इस फीचर के कई फायदे हैं। इससे आप लिंक्ड डिवाइस से जुड़े खाते को तब भी चला सकते हैं जब प्राथमिक फोन इंटरनेट से डिस्कनेक्ट हो। यह सुविधा केवल अधिकृत उपयोगों के लिए है। किसी की निजता का उल्लंघन करना गैरकानूनी हो सकता है। अगर आपको कोई संदेह है तो आपको एक बार व्हाट्सएप के लिंक्ड डिवाइसेज सेक्शन में जाकर इसकी जांच जरूर कर लेनी चाहिए।

यदि लिंक्ड डिवाइस अनुभाग में कोई अज्ञात डिवाइस दिखाई दे तो उसे लॉगआउट करें। व्हाट्सएप का यह फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो एक ही अकाउंट को कई डिवाइस पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। हालांकि, अब कुछ लोग इस फीचर का इस्तेमाल अपने पार्टनर पर नजर रखने के लिए भी कर रहे हैं।

Share this story

Tags