Samachar Nama
×

अगर आपको भी WhatsApp पर मिला RBI का ये वीडियो मैसेज? तो हो जाएं सावधान नहीं तो उड़ जाएंगे खाते से पैसे

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और घोटालों से बचाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। आरबीआई की ओर से आम लोगों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं, जिसमें उनसे साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की जा....
sdafds

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और घोटालों से बचाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। आरबीआई की ओर से आम लोगों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं, जिसमें उनसे साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। आरबीआई ने साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया है। यह संदेश इस प्रकार है:

“Beware of frauds and scammers. RBI never asks for personal details. Stay vigilant!” (धोखाधड़ी और ठगों से सावधान रहें. आरबीआई कभी भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता. सतर्क रहें!) यह संदेश आम लोगों के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए भेजा जा रहा है, ताकि जागरूकता बढ़े और लोग किसी फर्जी कॉल, ईमेल या मैसेज से ठगे न जाएं।

RBI ने बताया- कैसे रहें सावधान

  • आरबीआई कभी भी आपके खाते का विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है।
  • किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
  • किसी भी अज्ञात नंबर या अज्ञात स्रोत से प्राप्त संदेश पर भरोसा न करें।


साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम

  • सरकारी या बैंकिंग एजेंसियों के नाम से भेजे गए संदेशों की पुष्टि करें।
  • सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज को बिना पुष्टि के शेयर न करें।
  • बैंक से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ही दें।


आरबीआई की इस पहल को आम जनता में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अगर किसी को धोखाधड़ी का संदेह हो तो उन्हें तुरंत साइबर क्राइम सेल या बैंक की हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए।

वीडियो में क्या है?

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस संदेश के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में आरबीआई के इतिहास से जुड़ी जानकारी दी गई है। इस वीडियो संदेश में आरबीआई आम जनता के लिए क्या करता है, इसकी भी सारी जानकारी दी गई है। यह विशेष संदेश आरबीआई के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भेजा जा रहा है।

Share this story

Tags