Google Chrome का नया फीचर देगा पूरा कंट्रोल, अब इंटरनेट से कोई नहीं चूरा सकेगा आपका पर्सनल डेटा
आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में बिना इंटरनेट के कई काम रुक सकते हैं। आमतौर पर हम हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी सर्च के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आप आसानी से Google खोज से अपनी व्यक्तिगत जानकारी हटा सकते हैं और अपनी गोपनीयता को मजबूत कर सकते हैं।
गूगल लाया नया इंटरफ़ेस
गूगल ने एक नया फीचर पेश किया है, जो कंपनी के लाखों उपयोगकर्ताओं को गूगल सर्च परिणामों से अपनी व्यक्तिगत जानकारी हटाने में मदद करेगा। अगर आपके बारे में कोई गलत जानकारी गूगल सर्च में दिखाई दे रही है तो उसे भी अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए गूगल ने एक नया इंटरफ़ेस पेश किया है, जो उपयोगकर्ताओं को अपनी जानकारी पर अधिक नियंत्रण रखने का अवसर देता है।
यह नया फीचर कैसे काम करेगा?
अब जब भी आप गूगल पर कुछ सर्च करेंगे तो आपको सर्च रिजल्ट में तीन डॉट्स नजर आएंगे। इन बिंदुओं पर क्लिक करने से एक नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहां से आप अपनी जानकारी हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। इस इंटरफ़ेस में तीन विकल्प दिए गए हैं।
यह मेरी व्यक्तिगत जानकारी दिखाता है
मेरे पास कानूनी निष्कासन अनुरोध है. यह पुराना हो चुका है और मैं इसे रिफ्रेश करना चाहता हूँ. पहला विकल्प तब काम आता है जब आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे फोन नंबर, ईमेल पता, घर का पता, क्रेडिट कार्ड का विवरण या लॉगिन जानकारी गूगल सर्च में दिखाई देती है, तो आप इसे हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। गूगल आपके अनुरोध की जांच करेगा और यदि आवश्यक हुआ तो यह जानकारी खोज परिणामों से हटा दी जाएगी। वहीं, अगर कोई कंटेंट गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन कर रहा है तो दूसरे विकल्प के जरिए आप उसे हटाने के लिए कानूनी अनुरोध कर सकते हैं। यदि कोई जानकारी पुरानी हो गई है और आप उसे अपडेट करवाना चाहते हैं तो यह तीसरा विकल्प आपके लिए उपयोगी होगा।
अनुरोध कैसे करें?
- सबसे पहले गूगल सर्च रिजल्ट पर जाएं और तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- अब नये इंटरफ़ेस में उपलब्ध तीन विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद अपनी जानकारी भरें और सबमिट करें।
- गूगल आपके अनुरोध की समीक्षा करेगा और यदि आवश्यक हो तो जानकारी हटा देगा।