Samsung Galaxy A27 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ जानिए कीमत और पूरी डिटेल
Samsung Galaxy A27 5G को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। साउथ कोरियाई कंपनी का यह फ़ोन दमदार फ़ीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने Galaxy A26 5G के मुकाबले इसमें कई बड़े अपग्रेड किए हैं, जैसे कि डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा। Galaxy A27 5G का लुक और डिज़ाइन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A57 और Galaxy A37 जैसा ही है, जिसमें पीछे की तरफ़ बुलेट-शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
Samsung Galaxy A27 5G के फ़ीचर्स
सैमसंग के इस मिड-रेंज फ़ोन में 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले है। इसमें सेंटर-अलाइन्ड पंच-होल कटआउट वाला Infinity-O पैनल इस्तेमाल किया गया है और यह 120Hz रिफ़्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस की बॉडी 7.8mm पतली है।
Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट से चलने वाला यह फ़ोन तीन स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है: 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB। माइक्रो-एसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
इस स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी है और यह 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह Android 16 पर आधारित OneUI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंपनी इस डिवाइस के लिए 6 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। साथ ही, इसमें IP64 रेटिंग भी है, जो पानी की छींटों और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
इसकी कीमत क्या है?
सैमसंग का यह फ़ोन तीन स्टोरेज वैरिएंट में आता है। भारत में इसकी बिक्री 3 जुलाई से शुरू होगी। यह फ़ोन ब्लू, ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ने फ़ोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है।

