Samachar Nama
×

एस जयशंकर ने विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर दी बधाई, विदेश मंत्रालय ने बताया भारत के नए स्पेस युग की शुरुआत

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट 'विक्रम-1' शनिवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च करने की क्षमता हासिल करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के अगले स्पेस युग की शुरुआत हुई।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारत की स्पेस महत्वाकांक्षाएं नई ऊंचाइयों पर! आज स्काईरूट एयरस्पेस द्वारा भारत के पहले प्राइवेट तौर पर डेवलप किए गए लॉन्च व्हीकल, विक्रम-1 का सफल लॉन्च, सच में ऐतिहासिक है। यह दिखाता है कि जब भारत के युवाओं के इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप ड्राइव को पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के बड़े सुधारों का साथ मिलता है, तो क्या हासिल किया जा सकता है।"

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, "भारत का अगला स्पेस युग शुरू हो गया है। स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा भारत के पहले प्राइवेट तौर पर डेवलप किए गए लॉन्च व्हीकल विक्रम1 का सफल लॉन्च भारत की स्पेस यात्रा के लिए एक अहम पड़ाव है। यह उपलब्धि भारत के स्पेस सेक्टर में सुधारों की ताकत और हमारे युवाओं की एंटरप्रेन्योरशिप की भावना, कड़ी मेहनत और पक्के इरादे को दिखाती है।"

'विक्रम-1' ने अंतरिक्ष में अपनी तय कक्षा (ऑर्बिट) सफलतापूर्वक हासिल कर ली है। इस ऐतिहासिक कामयाबी के साथ ही भारत, निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च (कक्षीय प्रक्षेपण) की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

इस रॉकेट को हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस ने विकसित किया है। स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' से पोस्ट करते हुए बताया, "भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' (टेस्ट फ्लाइट-1) ने अंतरिक्ष में अपनी तय कक्षा (ऑर्बिट) सफलतापूर्वक हासिल कर ली है। रॉकेट ने अपने अंतिम बर्न (ईंधन दहन चरण) को पूरा करते हुए पेलोड्स को पृथ्वी से लगभग 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित कर दिया। इस ऐतिहासिक कामयाबी के साथ ही भारत, निजी क्षेत्र में ऑर्बिटल लॉन्च (कक्षीय प्रक्षेपण) की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।"

विक्रम-1 में तीन सॉलिड-फ्यूल चरण और एक लिक्विड ऑर्बिटल एडजस्टमेंट मॉड्यूल लगाए गए हैं। मिशन का उद्देश्य 350 किलोग्राम तक के पेलोड को 60 डिग्री के झुकाव वाली 450 किलोमीटर ऊंची लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) में स्थापित करना है।

--आईएएनएस

केके/एएस

Share this story

Tags