Samachar Nama
×

OPPO F35 Series: 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED के साथ लॉन्च हुए दो नए 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
 

OPPO F35 Series: 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED के साथ लॉन्च हुए दो नए 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले को लेकर कंपनियों के बीच मुकाबला लगातार बढ़ रहा है. इसी कड़ी में OPPO ने भारत में अपनी F Series की नई जेनरेशन पेश की है. कंपनी ने OPPO F35 Pro 5G और OPPO F35 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है.
यह लॉन्च भारत में OPPO F Series के 10 साल पूरे होने के मौके पर किया गया है. नई सीरीज की सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh बैटरी है. इसके अलावा फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.
8000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
OPPO F35 Series में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी बैटरी हेल्थ 80 फीसदी से ज्यादा बनाए रखने में सक्षम है.
फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी के मुताबिक, फोन करीब 2.95 दिन तक इस्तेमाल, 705.4 घंटे तक स्टैंडबाय और करीब 15 घंटे तक Instagram ब्राउजिंग दे सकता है. हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप यूजर के इस्तेमाल और सेटिंग्स पर निर्भर करेगा.
144Hz AMOLED डिस्प्ले
OPPO F35 Series में 17.22cm AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है. कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है.
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है.
50MP OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है.
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है. कैमरा सिस्टम में AI Eraser 2.0, AI Unblur, AI Reflection Remover, AI Clarity Enhancer और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर से परफॉर्मेंस
OPPO F35 Pro 5G में परफॉर्मेंस के लिए 4nm MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट दिया गया है. फोन में 5,000mm का VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है, जिसका उद्देश्य लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान डिवाइस के तापमान को नियंत्रित रखना है.
कंपनी ने 6-Year Smoothness Protection का दावा किया है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट और उससे ऊपर के मॉडल पर लागू होता है. फोन में ColorOS 16.5 दिया गया है.
OPPO F35 Pro 5G की कीमत
OPPO F35 Pro 5G की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये बताई गई है. इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत इस तरह है:
•    8GB+128GB: 49,999 रुपये
•    8GB+256GB: 54,999 रुपये
फोन को Sunrise Orange, Wave Blue और Twilight Brown कलर में पेश किया गया है.
OPPO F35 5G की कीमत
वहीं, OPPO F35 5G की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है. इसके वेरिएंट की कीमतें हैं:
•    6GB+128GB: 38,999 रुपये
•    8GB+128GB: 42,999 रुपये
यह मॉडल Wave Blue, Mist Pink और Titanium Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
नई F35 Series में कंपनी ने बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स पर खास फोकस किया है. ऐसे में OPPO का यह नया लाइनअप मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश करता नजर आता है.
 

Share this story

Tags