Samachar Nama
×

ऑनलाइन या रिटेल स्टोर...किधर सस्ता मिलता है किसी भी कंपनी का नया फोन? अब लेने निकलें तो ये याद रखें

,

टेक न्यूज़ डेस्क - स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इसके बिना जीना तो कल्पना के भी लायक नहीं है। बजट रेंज से लेकर प्रीमियम क्वालिटी तक के स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 1.5 से 2 लाख रुपये तक है। अगर हम आपसे पूछें कि नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले आप क्या रिसर्च करते हैं तो आपका जवाब होगा इसके स्पेक्स, कीमत आदि। यह बिल्कुल सही है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको नया स्मार्टफोन कहां से सस्ता मिल सकता है। यानी ऑफलाइन या ऑनलाइन जहां आपको कम कीमत में मोबाइल फोन मिल जाएगा।

दरअसल, जब भी कोई नया फोन लॉन्च होता है तो सबसे ज्यादा डिस्काउंट फेस्टिवल सीजन पर दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई फोन आज 30 हजार रुपये में लॉन्च होता है तो उसे दिवाली के समय 3 से 5 हजार रुपये सस्ते में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो लोगों को दिवाली में कुछ दिन पहले लॉन्च हुए Google Pixel 7a स्मार्टफोन पर भारी छूट मिलेगी और फोन को 6 से 7 हजार रुपये सस्ते में ऑनलाइन खरीद सकेंगे। यानी त्योहारी सीजन के समय ऑनलाइन नए फोन पर ज्यादा डिस्काउंट दिया जाता है। आम दिनों में लोगों को सिर्फ बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट ही मिलता है।

नया फोन खरीदने से पहले सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर उसके रेट चेक कर लें। एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट की भी गणना करें। फोन की कीमत मोबाइल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक करें। फेस्टिवल सीजन है तो ऑफलाइन भी चेक कर लें क्योंकि उस वक्त स्टोर पर आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जाता है। दोनों जगहों की तुलना करने के बाद ही फोन खरीदें। ज्यादातर मामलों में फोन ऑनलाइन सस्ता इसलिए मिलता है क्योंकि यहां एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफलाइन के मुकाबले ज्यादा है।

उदाहरण के लिए- फिलहाल फ्लिपकार्ट पर iPhone 11 की कीमत 40,999 रुपये है लेकिन इस पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10% का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो आपको ऑफलाइन नहीं मिलेगा। भले ही ऑफलाइन स्टोर पर एक्सचेंज डिस्काउंट मिल जाए, लेकिन आपको फोन की कीमत उतनी नहीं मिलेगी, जितनी आपको ऑनलाइन मिल सकती है। इसलिए हमेशा फोन लेने से पहले सबकुछ कैलकुलेट कर लें और फिर बेस्ट डील चुनें।

Share this story