Samachar Nama
×

अब सरकारी अप के नाम पर लोगों के साथ नहीं होगा फर्जीवाड़ा, जानिए Google Play Store से असली नकली की पहचान का तरीका

अब सरकारी अप के नाम पर लोगों के साथ नहीं होगा फर्जीवाड़ा, जानिए Google Play Store से असली नकली की पहचान का तरीका

टेक न्यूज़ डेस्क - कभी-कभी ऐसा होता है कि यूजर्स Google Play Store पर आधिकारिक ऐप की जगह कोई मिलता-जुलता ऐप डाउनलोड कर लेते हैं। फर्जी ऐप्स डाउनलोड करने के बाद ठगी का शिकार होने का डर रहता है। इसे देखते हुए Google ने सरकार से संबंधित आधिकारिक ऐप्स डाउनलोड करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब प्ले स्टोर पर सरकार से जुड़े ऐप्स अलग से अंकित होंगे.

गूगल ने यह कदम यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। गूगल यूजर्स को घोटालों से बचाने और आधिकारिक ऐप्स को प्राथमिकता देने की कोशिश कर रहा है। यह नया बदलाव एंड्रॉइड यूजर्स को भी दिखना शुरू हो गया है। इसके साथ ही यूजर्स को आधिकारिक ऐप्स यानी सरकार से जुड़ी ऐप्स के बारे में भी नए नोटिफिकेशन स्क्रीन पर दिखाए जा रहे हैं।

प्ले स्टोर पर ऐसे दिखेंगे सरकारी ऐप्स
जब भी आप Google Play Store खोलेंगे, तो आपको सरकारी ऐप्स एक अलग बैज सूची में दिखाई देंगे। अगर आप कोई ऐसा ऐप सर्च करेंगे जो सरकार से जुड़ा हो तो आपको उसमें अलग से सरकारी बैज दिखेगा. इस पर टैप करने के बाद एक पॉप-अप खुलेगा, जिस पर आपको एक लाइन लिखी हुई दिखाई देगी। यहां आपको लिखा हुआ दिखेगा कि इस ऐप को Play द्वारा सत्यापित किया गया है, जो एक सरकारी संस्थान से जुड़ा हुआ है। इस तरह आप आधिकारिक और नकली ऐप्स के बीच अंतर कर पाएंगे। कंपनी ने इसे लेकर कहा है कि यह नया बदलाव 2 हजार से ज्यादा ऐप्स पर शुरू किया गया है.

ये ऐप्स ऑस्ट्रेलिया और कनाडा समेत कई देशों की सरकारों से जुड़े हुए हैं। भारत में यह नया बैज डिजिलॉकर, एमआधार और अन्य सरकारी ऐप्स पर दिखाई दे रहा है। कंपनी का मानना है कि यह कदम उठाने के बाद यूजर्स स्कैम और फर्जी ऐप्स से आसानी से बच जाएंगे।

Share this story

Tags