Samachar Nama
×

जल्द लांच होंगे यह धाँसू स्मार्टफोन मिलेगी 6500mAh बैटरी, 1.5K डिस्प्ले के साथ , जाने डिटेल 

जल्द लांच होंगे यह धाँसू स्मार्टफोन मिलेगी 6500mAh बैटरी, 1.5K डिस्प्ले के साथ , जाने डिटेल 

टेक न्यूज़ डेस्क,अगर आप भी लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं तो अभी नवंबर बाकी है! नवंबर के आखिरी दो हफ्तों में कई स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार हैं। लेकिन पहले आपको अगले हफ्ते आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं। अगले हफ्ते ओप्पो, ऑनर और रेड मैजिक के लेटेस्ट धांसू स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन से होंगे ये लेटेस्ट फोन।

Honor 100
कंपनी अगले हफ्ते 23 तारीख को ऑनर 100 लॉन्च करने जा रही है। यह सीरीज फिलहाल चीन में लॉन्च की जा रही है। लॉन्च का समय दोपहर 1.30 बजे GMT+8 होगा। लॉन्च इवेंट को Weibo पर लाइव स्ट्रीम के जरिए देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज में Honor 100 और Honor 100 Pro को पेश करेगी। इसके वेनिला मॉडल में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट होगा। जबकि Honor 100 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC होगा। दोनों हैंडसेट 1.5K डिस्प्ले से लैस होंगे। कहा जा रहा है कि फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। इसके अलावा डिवाइसेज में 100W तक की फास्ट चार्जिंग की भी बात कही गई है।

ओप्पो रेनो 11
23 नवंबर को चीन में ओप्पो की रेनो 11 सीरीज भी लॉन्च होने वाली है। ओप्पो के फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लॉन्च का समय दोपहर 2 बजे GMT+8 बताया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी इस सीरीज में Reno 11, Reno 11 Pro लॉन्च कर सकती है। रेनो 11 में मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 आने की खबर है। रेनो 11 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 के साथ आ सकता है।

रेड मैजिक 9 प्रो
रेड मैजिक 9 प्रो भी नवंबर में लॉन्च होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। यह फोन भी 23 नवंबर को लॉन्च होने वाला है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 होगा। कहा गया है कि यह पहला गेमिंग फोन होगा जिसमें क्वालकॉम का यह लेटेस्ट चिपसेट होगा। फोन आकर्षक लुक के साथ आ सकता है जिसमें RGB लाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। कहा जाता है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग GN5 प्राइमरी लेंस है। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड कैमरा ही मिल सकता है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।

Share this story

Tags