Samachar Nama
×

100MP रियर और 32 MP फ्रंट कैमरा के साथ आएगा ये छोटू 5G स्मार्टफोन, यहां जानिए डिवाइस के फुल फीचर्स 

100MP रियर और 32 MP फ्रंट कैमरा के साथ आएगा ये छोटू 5G स्मार्टफोन, यहां जानिए डिवाइस के फुल फीचर्स 

मोबाइल न्यूज़ डेस्क -  Unihertz जल्द ही सबसे छोटा 5G स्मार्टफोन Jelly Max लॉन्च करने जा रहा है। जहां एक तरफ कंपनी इस स्मार्टफोन का साइज काफी छोटा रखने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ इसमें दमदार स्पेसिफिकेशन्स होने की संभावना है। कंपनी फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दे सकती है, जिसके साथ 12GB तक रैम को जोड़ा जा सकता है। अब Unihertz ने इस फोन की कैमरा डिटेल्स का खुलासा किया है। Jelly Max में शानदार कैमरा होने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Unihertz Jelly Max एक कॉम्पैक्ट 5G फोन होगा। इसे सबसे छोटा 5G फोन कहा जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने कैमरा डिटेल्स से पर्दा उठा दिया है। ITHome के मुताबिक यह फोन 100 मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा। यह इसका मेन कैमरा होगा। इसके साथ ही इस फोन में 2 और सेंसर दिए जाएंगे। यानी कंपनी फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देने जा रही है। मेन कैमरा OVA0B सेंसर से लैस होगा। फोन में 3.4x ऑप्टिकल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी होगा।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में दमदार कैमरा भी मिलने वाला है। यह 32 मेगापिक्सल का GD1 सेंसर होगा। फोन में कैमरा मॉड्यूल के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर देखा जा सकता है। फोन में 5.03 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसका रेजोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हाल ही में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि Unihertz Jelly Max में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन 4000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।

इसके साथ ही इसमें 66W फास्ट चार्जिंग फीचर भी देखने को मिल सकता है। फास्ट चार्जिंग क्षमता की बात करें तो यह फोन महज 20 मिनट में 90 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगा। यह फोन iPhone 13 Mini से साइज में छोटा हो सकता है। इससे पहले जेली स्टार लॉन्च किया गया था जिसमें कंपनी ने 3 इंच का डिस्प्ले दिया था। जेली मैक्स फोन की लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं हुई है। यूनिहर्ट्ज़ जल्द ही किकस्टार्टर कैंपेन शुरू करने की खबर है। कंपनी क्राउड फंडिंग कैंपेन के जरिए फोन को बाजार में पेश कर सकती है।

Share this story

Tags