Samsung Galaxy A25 5G लॉन्च से पहले ही हुआ लीक, 8GB रैम से 5000mAh बैटरी तक इसमें मिलेगा इतना सब

टेक न्यूज़ डेस्क,Samsung Galaxy A25 5G कंपनी का एक लोकप्रिय आगामी डिवाइस है। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर इसका सपोर्ट पेज भी लाइव हो गया है। फोन के बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। Samsung Galaxy A25 5G के लॉन्च से पहले एक बार फिर इसके रेंडर लीक हो गए हैं, जिससे फोन का पूरा लुक और डिजाइन सामने आ गया है। आइए जानते हैं कैसा होगा लेटेस्ट Samsung Galaxy A25 5G स्मार्टफोन।
Samsung Galaxy A25 5G भारत में सैमसंग वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A256E के साथ लाइव हो गया है। लेकिन लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स सामने आए हैं जिससे फोन के डिजाइन का पता चलता है। एमएसपी रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी ए25 5जी का डिजाइन स्लीक है। इसमें गोलाकार कोने वाला डिज़ाइन है और बेज़ेल्स बहुत पतले हैं। फोन में यू शेप नॉच दिया गया है। रियर में कैमरे के लिए तीन सेंसर हैं जो वर्टिकल लाइन में एक के नीचे एक मौजूद हैं। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं ओर है जबकि सिम ट्रे बाईं ओर है।
Samsung Galaxy A25 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच साइज का सुपर AMOLED FHD+ डिस्प्ले होने वाला है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। कहा जाता है कि फोन में माली-जी68 जीपीयू के साथ ऑक्टाकोर एक्सिनोस 1280 चिपसेट है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज हो सकती है। कंपनी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दे सकती है।
फोन के कैमरे को लेकर कहा गया है कि यह OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर से लैस होगा। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी होगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन एंड्रॉइड 14 आउट ऑफ बॉक्स के साथ आएगा। इसके साथ कंपनी 4 साल तक ओएस अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है। इसमें 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी और 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। साथ ही 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।