Samsung 5G Phone 6,000mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज के साथ हुआ लांच , जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन
मोबाइल न्यूज़ डेस्क, सैमसंग ने जुलाई 2023 में भारत में अपनी 'एम' सीरीज़ के तहत मिड-बजट 5जी फोन सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी लॉन्च किया था। यह मोबाइल 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ बाजार में आया था और दोनों वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। लेकिन अब कंपनी ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए इस डिवाइस का एक और नया 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी बाजार में लॉन्च कर दिया है. सैमसंग के इस नए फोन मॉडल के बारे में पूरी जानकारी आगे दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी M34 5G कीमत
सबसे पहले गैलेक्सी एम34 5जी फोन के नए वेरिएंट की बात करें तो इसमें 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज है और इसकी कीमत 24,499 रुपये है। पहले लॉन्च किया गया 8GB + 128GB वेरिएंट 18,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट 16,499 रुपये पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि सैमसंग इन दिनों इस फोन पर 1,500 रुपये का बैक डिस्काउंट भी दे रहा है, जिसकी डिटेल (यहां क्लिक करके) पढ़ सकते हैं।
स्क्रीन: इस 5G फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। यह स्क्रीन सुपर AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले में 1000nits ब्राइटनेस और विविड बूस्टर तकनीक है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।
प्रोसेसर: Samsung Galaxy M34 5G में प्रोसेसिंग के लिए ब्रांड का अपना Exynos 1280 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 5 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना है और 2.4 GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलता है। इस फोन के साथ चौथी पीढ़ी का एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी मिलता है।
मेमोरी: Samsung Galaxy M34 5G फोन में 8 जीबी रैम प्लस फीचर है। इस तकनीक की मदद से फिजिकल 8 जीबी रैम को 8 जीबी वर्चुअल रैम जोड़कर 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन तीन मेमोरी वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एम34 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। रियर कैमरा OIS तकनीक से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी दिया गया है।
बैटरी: Samsung Galaxy M34 5G को 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ बाजार में लॉन्च किया गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फुल चार्ज पर 2 दिन का बैकअप देने की क्षमता रखता है।

