Samachar Nama
×

Redmi K70 Ultra में मिलेगा 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगा इतना सब,जाने डिटेल 

Redmi K70 Ultra में मिलेगा 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगा इतना सब,जाने डिटेल 

मोबाइल न्यूज़ डेस्क,चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi का K70 Ultra जल्द ही लॉन्च हो सकता है। कुछ लीक्स से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का पता चला है। इसमें 1.5k रेजोल्यूशन वाला TCL C8 OLED पैनल हो सकता है। इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव होने की संभावना है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कहा है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का अपकमिंग Dimensity 9300 Plus हो सकता है। इसकी प्राइम क्लॉक स्पीड Dimensity 9300 से ज्यादा हो सकती है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें अलग से ग्राफिक्स चिप हो सकती है। Redmi K70 Ultra में 5,500 mAh की बैटरी होने की संभावना है। इसकी बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Redmi K70 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

इसके अलावा अल्ट्रा वाइड लेंस और मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज हो सकती है। बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में रेडमी ने रेडमी टर्बो 3 के साथ पैड प्रो को भी लॉन्च किया था। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 SoC दिया गया है। इसकी 10,000mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है। यह तीन कलर और हैरी पॉटर एडिशन में उपलब्ध है। इसे चीन में लाया गया है।

पिछले साल कंपनी ने रेडमी पैड को पेश किया था। हालांकि रेडमी ने पैड प्रो को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। रेडमी पैड प्रो के 6जीबी+128जीबी वेरियंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,300 रुपये), 8जीबी+128जीबी की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,400 रुपये) और 8जीबी+256जीबी वेरियंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,700 रुपये) है। इसे स्मोक ग्रीन, डार्क ग्रे और शैलो ब्लू बे कलर में खरीदा जा सकेगा। इस टैबलेट के हैरी पॉटर एडिशन की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,500 रुपये) है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। पिछले कुछ सालों में रेडमी की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

Share this story

Tags