Samachar Nama
×

भारतीय बाजार में जल्द होगा लॉन्च Redmi K70 Ultra मिलेगा 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ TCL C8 OLED पैनल

भारतीय बाजार में जल्द होगा लॉन्च Redmi K70 Ultra मिलेगा 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ TCL C8 OLED पैनल

मोबाइल न्यूज़ डेस्क,चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का K70 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें 1.5k रिजॉल्यूशन के साथ TCL C8 OLED पैनल दिया जा सकता है। इसके डिजाइन में भी कुछ बदलाव होने की संभावना है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का आगामी Dimensity 9300 Plus दिया जा सकता है। इसकी प्राइम क्लॉक स्पीड Dimensity 9300 की तुलना में अधिक हो सकती है। इसमें गेमिंग के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए एक अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है। Redmi K70 Ultra में 5,500 mAh की बैटरी होने की संभावना है। इसकी बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

Redmi K70 Ultra में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा एक अल्‍ट्रा वाइड लेंस और मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 24 GB तक RAM और 1 TB तक की स्‍टोरेज मिल सकती है। इसमें बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए एल्यूमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में Redmi ने Pad Pro को Redmi Turbo 3 के साथ लॉन्च किया था। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। इसकी 10,000 mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह तीन कलर्स और Harry Potter एडिशन में है। इसे चीन में लाया गया है। 

पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi Pad को पेश किया था। हालांकि, Redmi ने Pad Pro को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। Redmi Pad Pro के 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,499 (लगभग 17,300 रुपये), 8 GB + 128 GB का CNY 1,599 (लगभग 18,400 रुपये) और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का CNY 1,799 (लगभग 20,700 रुपये) का है। यह Smoke Green, Dark Grey और Shallow Blue Bay कलर्स में उपलब्ध होगा। इस टैबलेट के Harry Potter एडिशन का प्राइस CNY 2,299 (लगभग 26,500 रुपये) का है। यह 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। पिछले कुछ वर्षों में Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Share this story

Tags