POCO kabhi bhi launch kr skta hai iska X6 Neo, janiye keemat se fichars tak sabkuch

मोबाइल न्यूज़ डेस्क - पोको कम बजट में नया स्मार्टफोन POCO X6 Neo पेश कर सकता है। आने वाले कुछ महीनों में इस डिवाइस की भारत में एंट्री हो सकती है। दरअसल, फोन के आने की खबरें इसलिए तेज हो गई हैं क्योंकि यह भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर सामने आया है। आइए आगे आपको लिस्टिंग की डिटेल और इसके संभावित फीचर्स के बारे में बताते हैं।
POCO X6 Neo BIS लिस्टिंग
पोको की नई डिवाइस आगामी POCO X6 सीरीज में आने की उम्मीद है। जिसे पोको एक्स6 नियो कहा जा रहा है।
POCO X6 Neo को मॉडल नंबर 2312FRAFDI के साथ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) साइट पर देखा गया है।
यह मॉडल नंबर Redmi Note 13R Pro मॉडल नंबर 2311FRAFDC से मेल खाता है जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नया फोन Poco X6 Neo उसके ही सब-ब्रांड फोन Redmi Note 13R Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
हालाँकि BIS लिस्टिंग में कोई अन्य जानकारी नहीं है लेकिन यह भारत में मोबाइल के आगमन का एक बड़ा संकेत है।
Redmi Note 13R Pro के स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने घरेलू बाजार चीन में Redmi Note 13R Pro को पेश किया है, इसके स्पेसिफिकेशन Poco X6 Neo में भी मिलने की उम्मीद है।
डिस्प्ले: Redmi Note 13R Pro में 6.67 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2400 x 1080, OLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 13R Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है।
स्टोरेज: डेटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 12GB LPDDR4x RAM + 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है।
कैमरा: फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 3X इन-ज़ूम के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी: मोबाइल में 5,000 एमएएच की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक है।
अन्य: Redmi Note 13R Pro में डुअल सिम 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.3 जैसे कई फीचर्स हैं।