Oppo Realme 1 स्मार्टफोन के नये एडिशन की बिक्री आज से शुरू, जानिये पूरी खबर
पिछले दिनों आप्पो सब ब्रांड वाला फोन Realme 1 को भारत में लाँच किया गया था। इस फोन के नये एडिशन की बिक्री आज से शुरू होगी, इस फोन को आप अमेज़न से खरीद सकते हो। इस कलर में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला फोन उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। इसकी कीमत 10,990 रूपये हैं। इसका नया वेरिएंट Moonlight Silver में उपलब्ध होगा।
इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। जिसका रिज़ोल्यूशन 2160×1080 पिक्सल का है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का उपयोग हुआ हैं। जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता हैं। इस फोन में फेस अनलाॅक फीचर भी दिया गया हैं। लेकिन इसमें फिंगर प्रिट सेंसर नहीं दिया गया हैं।
अगर हम इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। जो एलइडी लाइट के साथ आता हैं। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन के वजन की बात करें तो इस फोन का वजन 158 ग्राम का हैं। इस फोन को पाॅवर देने के लिए इसमें 3410 एमएएच की बैटरी दी गयी हैं। 
अगर हम इस फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीआरएस, 4 जी, 3 जी, 2 जी, यूएसबी, 3.5 एमएम का आॅडियो जैक, 4 जी एलईटी है। इस फोन का ब्लूटूथ वर्ज़न 4.2 है। इस फोन की स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा बढ़ाया जा सकता हैं। 

