Samachar Nama
×

Oppo Budget Phone 2026: 7000mAh बैटरी वाला फोन 9 मार्च को होगा लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स का पूरा खुलासा

Oppo Budget Phone 2026: 7000mAh बैटरी वाला फोन 9 मार्च को होगा लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स का पूरा खुलासा

ओप्पो 9 मार्च को भारत में 7000mAh बैटरी वाला एक सस्ता 5G फ़ोन लॉन्च करने वाला है। ओप्पो K-सीरीज़ के इस फ़ोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। फ़ोन के कई फीचर्स भी ऑफिशियली कन्फर्म हो गए हैं। ओप्पो का यह फ़ोन पिछले साल लॉन्च हुए ओप्पो K13 5G का अपग्रेड होगा। इसमें बजट मीडियाटेक प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज होगा।

ओप्पो K14 5G की कीमत कितनी होगी?

ओप्पो के इस बजट 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में ₹18,000 से ₹20,000 के बीच होने की उम्मीद है। यह इस सेगमेंट में रियलमी, रेडमी, iQOO और वीवो जैसे ब्रांड के सस्ते 5G फ़ोन को कड़ी टक्कर दे सकता है। रियलमी ने इसी प्राइस रेंज में भारतीय बाज़ार में C83 5G फ़ोन लॉन्च किया था, जो 7000mAh बैटरी के साथ आता है।

Oppo K14 5G के फीचर्स (उम्मीद)
ओप्पो का यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले की डिटेल्स नहीं बताई हैं। इसमें LCD पैनल का इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने पिछले साल के मॉडल में AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया था। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है और 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है।

Oppo K14 5G में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन IP69 रेटेड होगा, जो इसे वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट बनाता है। यह पावरफुल 7000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

Oppo K13 5G को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। यह फोन ₹17,999 की शुरुआती कीमत के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 4 प्रोसेसर है। इसमें 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग भी है। आने वाला मॉडल डिस्प्ले और चार्जिंग स्पीड के मामले में अपने पिछले मॉडल से कमजोर हो सकता है।

Share this story

Tags