Samachar Nama
×

भारत में आज लॉन्च होंगे Nothing Phone (4a) और (4a) Pro, कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक जानिए क्या कुछ होगा खास 

भारत में आज लॉन्च होंगे Nothing Phone (4a) और (4a) Pro, कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक जानिए क्या कुछ होगा खास 

नथिंग फ़ोन (4a) और फ़ोन (4a) प्रो आज, 5 मार्च को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं। नथिंग के ये दो मिड-बजट फ़ोन पिछले साल लॉन्च हुए फ़ोन (3a) और फ़ोन (3a) प्रो के अपग्रेड होंगे। कंपनी ने फ़ोन के कई फीचर्स ऑफिशियली बताए हैं। इसके अलावा, फ़ोन की नई सीरीज़ के डिज़ाइन को भी ऑफिशियली कन्फर्म किया गया है। इन दोनों नथिंग फ़ोन की कीमत भी हाल ही में लीक हुई है।

नथिंग फ़ोन (4a) और फ़ोन (4a) प्रो कब लॉन्च होंगे?

नथिंग के ये दो मिड-बजट फ़ोन 5 मार्च को शाम 4 बजे IST पर ग्लोबली लॉन्च होंगे। दोनों फ़ोन के लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और फ्लिपकार्ट पर देखा जा सकता है। दोनों फ़ोन पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं।

नथिंग फ़ोन (4a) और फ़ोन (4a) प्रो की कीमत क्या होगी?
नथिंग के इन दोनों फ़ोन की कीमत ₹30,000 से ₹40,000 के बीच होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, Nothing Phone (4a) को ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके Pro मॉडल की शुरुआती कीमत ₹36,999 हो सकती है। कंपनी इस नई सीरीज़ को पिछले साल लॉन्च हुए Phone (3a) की तरह ही मिड-रेंज में लॉन्च करने का लक्ष्य बना रही है।

Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro के क्या फीचर्स होंगे?

हाल ही में, टिपस्टर देबयान रॉय ने X पर इन फीचर्स के बारे में डिटेल्स शेयर कीं। Nothing Phone (4a) में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 5,400mAh की बैटरी और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी हो सकती है।

फोन IP65 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस भी दे सकता है। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा होगा। इसके अलावा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा हो सकता है। इसके अलावा, फोन में एक डेडिकेटेड एसेंशियल की होगी, जो iPhone के एक्शन बटन की तरह काम करेगी।

नथिंग फोन (4a) के फीचर्स भी इसके स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही होंगे। कैमरा और बैटरी समेत कुछ फीचर्स में अपग्रेड मिल सकते हैं। यह फोन पिछले साल आए नथिंग फोन (3a) प्रो की तरह बेहतर बैटरी के साथ आ सकता है। इसके अलावा, इसके हार्डवेयर में भी अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

Share this story

Tags