मोटो E4 और E4 Plus के फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा
लेनोवो की अधिकारिक स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला अपने दो नए स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कंपनी के इन दोनो स्मार्टफोन मोटो ई4 और ई4 प्लस को लेकर सुर्खियों में है। काफी समय से मोटो के नए स्मार्टफोन्स ई4 और ई4 प्लस को लेकर खुलासे सामने आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए मोटो ई3 के अपग्रेडेड वर्जन होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों फोन्स को सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा।
इंस्टाग्राम ने किया 700 मिलियन एक्टिव यूज़र्स का आंकडा पार
मोटो ई3 के अपग्रेडेड वर्जन
रिपोटर्स के मुताबिक, मोटोरोला के दोनो नए स्मार्टफोन मोटो ई4 और ई4 प्लस को लेकर कई खुलासे हो चुके है ऐसे में हाल ही में एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, दोनो स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। नई जानकारी के अनुसार ये दोनो स्मार्टफोन ई3 के अपग्रेडेड वर्जन है। बताया जा रहा है कि कंपनी इन दोनो फोन को सितंबर में लाॅन्च कर सकती है। जहां मोटो ई4 की कीमत 150 यूरो लगभग 10,483 रुपए है तो वहीं दूसरी ओर मोटो ई4 प्लस 190 यूरो लगभग 13,280 रुपए में बिक्री के लिए जारी कर सकती है।
मोटो G4 प्ले B&H पर सिर्फ 99 डाॅलर में उपलब्ध, 50 डाॅलर की भारी छूट
क्या होंगे मोटो ई4 के फीचर्स ?
इस रिपोर्ट के अनुसार ई4 में 5 इंच 720 एलसीडी टचस्क्रीन हो सकती है। साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। 1.3 गीगाहाटर्स क्वाड-कोर कोर्टेक्स 53 जीपीयू के साथ मीडिया टेक 6737 चिपसेट पर आधारित होगा।
वहीं 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। साथ ही यह फोन एंड्राइड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट ग्रेए गोल्ड और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
अब खाना बनाने में आपकी मदद करेगा गूगल होम, होगा 5 लाख से अधिक रैसिपीज का खजाना
मोटो ई4 प्लस के फीचर्स ?
मोटो ई4 प्लस में 5.5 इंच की बड़ी एचडी डिसप्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर फेसिंग कैमरा होगा। वहीं मोटो ई4 प्लस में 2जीबी या 3जीबी रैम हो सकती है। साथ ही फोन में 16जीबी इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। इसमें 5,000 एमएएच पावर की बैटरी दी जा सकती है। मोटो ई4 प्लस को दो कलर ग्रे और गोल्ड ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

