जानिये कौनसा खिलाड़ी किस फोन का उपयोग करता हैं
भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी सी हैं। हर कोई क्रिकेटर का फैंन है तो सब जानना चाहेगा कि कौन सा खिलाड़ी किस फोन का उपयोग करता हैं। धोनी लावा मोबाइल का Endors करते हैं। धोनी के कारण लावा मोबाइल को भारत में एक नई पहचान मिली है। साल 2017 में धोनी को ब्लैकबेरी फोन के साथ देखा गया था।
विराट कोहली को आईफोन एक्स के साथ कई जगहों पर देखा गया हैं। जिससे हम कह सकते है कि कोहली आईफोन एक्स का इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले 2017 में विराट कोहली को ब्लैकबेरी फोन के साथ देखा गया था।
क्रिक्रेट के भगवान सचिन तेंदुलकर लोगो के असल जिंदगी में भी हीरो हैं। आप को बता दे कि सचिन Smartron कंपनी के ब्रैंड एंबेस्डर हैं। लेकिन अफवाहों की मानें तो सचिन का पसंदीदा फोन एप्पल का आईफोन 7 है।
6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह भारतीय क्रिक्रेट का स्टाइल आइकॉन रहे हैं। 2017 में युवराज सिंह ओप्पो मोबाइल के ब्रैंड एंबेस्डर थे। खबरों की माने तो युवराज सिंह अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में भी ओप्पो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।