Samachar Nama
×

भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ Honor 200 Lite 5G फोन मिलेगा 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ इतना सब 

भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ Honor 200 Lite 5G फोन मिलेगा 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ इतना सब

मोबाइल न्यूज़ डेस्क,Honor ने अपनी नई सीरीज का पहला मॉडल Honor 200 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 8 जीबी फिजिकल रैम से लैस है। इसके अलावा इसमें 8 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Honor 200 Lite 5G की कीमत

Honor 200 Lite 5G की कीमत 329.90 यूरो है। कंपनी ने इस फोन को अभी फ्रांस में लॉन्च किया है। यह तीन कलर वेरिएंट- स्टारी ब्लू, स्यान लेक और मिडनाइट ब्लैक में आता है। कंपनी एक प्रमोशनल डील लेकर आई है जिसके तहत ग्राहक को फोन के साथ Honor Band 9 और Honor Choice Earbuds X5 भी दिए जाएंगे।

Honor 200 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन

Honor 200 Lite 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल है। इसमें TUV Rheinland सर्टिफिकेशन है, जिससे आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता। फोन में Dimensity 6080 चिपसेट लगाया गया है। इसके साथ प्रोसेसिंग के लिए 8GB रैम मिलती है। फिजिकल रैम के अलावा इसमें 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 256GB की स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 14 बेस्ड MagicOS 8.0 पर चलता है। कंपनी ने इसमें कुछ AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं। जिसमें Magic Portal और Magic Capsule भी शामिल हैं।

Honor 200 Lite 5G में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2D फेशियल रिकग्निशन फीचर दिया गया है। फोन का रियर कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन 1080p वीडियो शूट कर सकता है। इसमें पोर्ट्रेट, नाइट मोड, स्लो मोशन, पैनोरमा, एचडीआर, टाइम लैप्स, सुपर मैक्रो आदि कई कैमरा फीचर भी हैं।फोन में 35W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी है। डिवाइस की मोटाई 6.78mm है। यह काफी हल्का डिवाइस है और इसका वजन सिर्फ 166 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी है।

Share this story

Tags