Google Pixel 10a Sale: भारत में शुरू हुई सेल, हजारों रुपये कम कीमत में मिलेगा प्रीमियम स्मार्टफोन
Google Pixel 10a अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Google का यह सस्ता Pixel फ़ोन 18 फरवरी को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। Google ने इसे पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9a के अपग्रेड के तौर पर पेश किया था। फ़ोन का डिज़ाइन वैसा ही है। इसमें दमदार 48MP कैमरा, 5100mAh की बैटरी और 8GB RAM है। कंपनी फ़ोन पर हज़ारों रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
Google Pixel 10a की सेल शुरू
Google Pixel 10a को आज, 6 मार्च से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। फ़ोन लैवेंडर, बेरी, फॉग और ऑब्सीडियन कलर ऑप्शन में आता है। Google के इस सस्ते Pixel फ़ोन की कीमत ₹49,999 है। यह सिर्फ़ एक स्टोरेज वेरिएंट में आता है: 8GB RAM + 256GB। इस फ़ोन की खरीद पर ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। अगर आपके पास डिस्काउंट कूपन है, तो आप एक्स्ट्रा ₹2,000 बचा सकते हैं। इसके अलावा, फोन खरीदने पर ₹3,000 का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
Google Pixel 10a के फीचर्स
इस सस्ते Pixel फोन में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन देता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 nits तक है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंपनी 7 साल का OS और सिक्योरिटी अपग्रेड दे रही है। इसमें Google Gemini AI-बेस्ड फीचर्स भी शामिल हैं।
Google Pixel 10a के फीचर्स
डिस्प्ले: 6.3-इंच, pOLED, 120Hz
प्रोसेसर: Tensor G4, Titan M2
स्टोरेज: 8GB + 256GB
बैटरी: 5100mAh, 30W
कैमरा: 48MP + 13MP, 13MP
OS: Android 16
Pixel 10a में Tensor G4 चिपसेट है। कंपनी ने इसमें इन-हाउस M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर भी दिया है। फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज होगी। फोन में 5,100mAh की बैटरी है जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, WiFi 6e, ब्लूटूथ 6 और NFC शामिल हैं। फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा है।

