Samachar Nama
×

Mobile Recharge Plan: पूरे महीने के बजाय आखिर 28 दिनों का ही क्यों मिलता है मोबाइल रिचार्ज प्लान? जान लें इसके पीछे का बड़ा खेल

,

टेक न्यूज़ डेस्क - क्या आपने कभी सोचा है कि एक महीना आखिर 30-31 दिनों का होता है। फिर टेलिकॉम कंपनियां सिर्फ 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान क्यों देती हैं। जबकि वे पूरे महीने का पैसा लेते हैं। क्या इसके पीछे कोई तकनीकी खराबी है या ऐसा करके कंपनियां आपके साथ कोई बड़ा घोटाला कर रही हैं। आज हम आपको इसी गेम के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं कि कैसे कंपनियां बड़ी चतुराई से आपकी जेब खाली करने में लगी हैं।

कंपनियां ऑफर करती हैं ये 3 तरह के प्लान
सबसे पहले आपको बता दें कि भारत में टेलीकॉम कंपनियां एक महीने के लिए 28 दिन, 2 महीने के लिए 56 दिन और 3 महीने के लिए 84 दिन (मोबाइल रिचार्ज प्लान) देती हैं। पहले कुछ कंपनियां ही इस तरह के प्लान पेश करती थीं लेकिन अब तमाम कंपनियां इस तरह के इंटरनेट प्लान ऑफर कर रही हैं। इसके चलते मंथली प्लान लेने वालों को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है।

चतुराई से ग्राहकों की जेब खाली कर रहे हैं
दरअसल, 28 दिनों का प्लान (मोबाइल रिचार्ज प्लान) देना टेलीकॉम कंपनियों की चालाकी से मुनाफाखोरी का नतीजा है। शुरुआत में कंपनियां 30 दिनों के लिए ही रिचार्ज प्लान पेश करती थीं। बाद में कुछ कंपनियों ने सोचना शुरू किया और पूरे महीने की बजाय 28 दिनों के प्लान ऑफर करने लगे। चूंकि साल के ज्यादातर महीने 30 या 31 दिनों के होते हैं। इसलिए ये कंपनियां हर महीने 2-3 दिन की कटौती कर साल में करीब 30-31 दिन की बचत कर रही हैं।

साल में 12 नहीं बल्कि 13 बार रिचार्ज कराना होता है
कंपनियों की इस चालाकी के चलते आपको साल में 12 नहीं बल्कि 13 बार Mobile Recharge Plan करवाना पड़ता है। ऐसा करके कंपनियां अनैतिक तरीके से आपकी जेब खाली करने में लगी हैं और आपको पता भी नहीं चलता। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इस गंदे खेल में सारी कंपनियां शामिल हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल कंपनी का मासिक प्लान आज भी 30 दिनों के लिए ही उपलब्ध है। यानी अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो आपको अपना फोन साल में 13 नहीं बल्कि सिर्फ 12 बार ही रिचार्ज कराना होगा।

ट्राई आखिर कर क्या रहा है?
दूरसंचार कंपनियों की निगरानी और नियमन के लिए स्थापित सरकारी विभाग ट्राई भी इनके सामने बेबस नजर आता है। ट्राई ने कहा था कि वह इस संबंध में सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए गाइडलाइंस जारी करेगा, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई अपडेट नहीं आया है। ऐसे में सभी टेलीकॉम कंपनियों का रिचार्ज (Mobile Recharge Plan) पहले की तरह 28-28 दिन चल रहा है और लोग उनकी मनमानी झेलने को मजबूर हैं।

Share this story