200MP पेरीस्कोप कैमरा और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 17 Ultra, कीमत जान फटी रह जाएंगी आँखें
Xiaomi ने अब तक का अपना सबसे पावरफुल फोन लॉन्च किया है। Xiaomi 17 सीरीज़ का यह अल्ट्रा फोन कई पावरफुल फीचर्स से लैस है, जिसमें 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 6800mAh की बैटरी शामिल है। यह चीनी कंपनी का फोन OnePlus 15 और iQOO 15 जैसे फोन्स को कड़ी टक्कर देगा। यह कंपनी के Xiaomi 15 Ultra का अपग्रेड वर्जन है, जिसमें कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में बड़े अपग्रेड किए गए हैं। यह फोन फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि इसे अगले साल की शुरुआत में भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स
Xiaomi का यह अल्ट्रा फोन 6.9-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 1060 निट्स तक है। कंपनी ने इस फोन में शील्ड ग्लास 3 का इस्तेमाल किया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Xiaomi 17 Ultra लेटेस्ट Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। यह 51 से ज़्यादा 4G/5G बैंड को सपोर्ट करता है। यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 1-इंच सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा शामिल है। इसके अलावा, फोन में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा है। इसमें तीसरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का OmniVision सेंसर है। यह Xiaomi फोन 6,800mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है। यह 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 रेटेड है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, ब्लूटूथ 5.4 और NFC जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स
डिस्प्ले: 6.9-इंच, LTPO, 120Hz
प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
स्टोरेज: 16GB रैम, 1TB
बैटरी: 6800mAh, 90W वायर्ड, 50W वायरलेस
कैमरा: 50MP + 200MP + 50MP, 50MP
OS: Android 16, HyperOS 3
इसकी कीमत क्या है?
यह Xiaomi Ultra फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है: 12GB रैम + 512GB, 16GB रैम + 512GB, और 16GB रैम + 1TB। चीन में इसे CNY 6999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो लगभग ₹89,500 है। इसकी कीमत iPhone 17 से भी ज़्यादा है। बाकी दो वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 7499 (लगभग ₹95,800) और CNY 8499 (₹1,08,600) है। यह 27 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

