Samachar Nama
×

लांच हुई Apple Watch जैसे डिजाइन वाली Smartwatch,जाने क़ीमत और फीचर 

लांच हुई Apple Watch जैसे डिजाइन वाली Smartwatch,जाने क़ीमत और फीचर 

टेक न्यूज़ डेस्क,Noise ने भारत में ColorFit Pulse 4 नाम से एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। नॉइज स्मार्टवॉच में 1.85-इंच AMOLED डिस्प्ले, 600 निट्स डिस्प्ले ब्राइटनेस, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले शामिल हैं। नॉइज कलरफिट पल्स 4 एप्पल स्मार्टवॉच थोड़ी से मिलती-जुलती है। अगर आप ऐप्पल वॉच जैसी दिखने वाली स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं तो नॉइज की ये वॉच आपके लिए है।

Noise ColorFit Pulse 4 की कीमत
नॉइज कलरफिट पल्स 4 दो वेरिएंट में आता है। रेगुलर वेरिएंट की कीमत 2,499 रुपये है वहीं जबकि मेश मेटल वेरिएंट की कीमत थोड़ी अधिक 2,799 रुपये है। पल्स 4 स्मार्टवॉच कई कलर वैरिएंट में आती है, वॉच जेट ब्लैक, स्पेस ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन, रोज़ गोल्ड पिंक, स्टारलाइट गोल्ड, सिल्वर लिंक और ब्लैक लिंक वेरिएंट शामिल हैं। नॉइज़ कलरफिट पल्स 4 वॉच 26 अप्रैल से अमेजन इंडिया और नॉइज़ की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।

Noise ColorFit Pulse 4: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
नॉइज कलरफिट पल्स 4 वॉच 90x450 पिक्सल रेजोल्यूशन, 600 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ 1.85-इंच AMOLED डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच में IP68 धूल और पानी प्रतिरोध की सुविधा है। लेकिन यह दावा किया गया है कि ColorFit पल्स 4 एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चल सकता है।

नॉइज़ कलरफिट पल्स 4 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर भी है। स्मार्टवॉच में ट्रू सिंक ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधा भी हैहै। यह वॉच ब्लूटूथ वर्जन 5.3 को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच नॉइज हार्ट रेट, SpO2, नींद के पैटर्न और तनाव को मॉनिटर करती है। इसके अलावा, नई स्मार्टवॉच 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और वॉच फेस प्रदान करती है।

Share this story

Tags