रेडमी के लेटेस्ट पावर बैंक आज भारत में सेल के लिए तैयार, जानें कीमत
जयपुर। Xiaomi India के उप-ब्रांड Redmi ने एक नए नये प्रोडेक्ट सेगमेंट में कदम रखा है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने Redmi 8A Dual के साथ भारत में Redmi- ब्रांडेड पावर बैंक भी पेश किये। कंपनी ने दो पावर बैंक लॉन्च किये हैं जिनकी क्षमताऐं क्रमश: 10,000mAh और 20,000mAh है। ये दोनो आज सेल Amazon, Mi.com और Mi Home स्टोर के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। 10,000mAh मॉडल व्हाइट कलर वेरिएंट में आता है जबकि 20,000mAh मॉडल ब्लैक कलर में उपलब्ध है। Redmi Power Bank देश में Xiaomi के अपने Mi Power Bank 2i और Realme Power Bank को टक्कर देगा।
Redmi Power Bank की कीमत और फीचर्स
10,000mAh का पावर बैंक 799 रुपये में उपलब्ध है जबकि 20,000mAh का पावर बैंक 1,499 रुपये में उपलब्ध है। जैसा की उपर बताया रेडमी के नए पावर बैंक आज दोपहर 12:00 बजे IST से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इसकी तुलना में, 10,000mAh Mi पावर बैंक 2i 899 रुपये में उपलब्ध है। 20,000mAh मॉडल 1,499 रुपये में उपलब्ध है।
10,000mAh का रेडमी पावर बैंक अपने Mi वेरिएंट से सस्ता है। 10,000mAh का Realme Power Bank 1,299 रुपये महंगा है। रेडमी पावर बैंक एंटी-स्लिप एज ग्रिप डिज़ाइन के साथ आता है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता रेडमी ने बताया है कि इनकी डिज़ाइन स्टाइलिश और चिकना लुक देता है।
Redmi Power Bank में डूअल इनपुट सपोर्ट है। पावर बैंक को चार्ज करने के लिए आप माइक्रोयूएसबी केबल या यूएसबी टाइप-सी केबल का उपयोग कर पाएंगे। इनमें डुअल USB आउटपुट भी है, जिसका मतलब है कि आप एक ही बार में दो डिवाइस चार्ज कर पाएंगे। 10,000mAh की रेडमी पावर बैंक 10W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आती है। 20,000mAh पावर बैंक 18W फास्ट चार्ज का समर्थन करता है।