Samachar Nama
×

जल्द लांच होंगे Redmi Buds 5A मिलेगा जबरदस्त साउंड एक्सपीरियंस,जाने फीचर 

जल्द लांच होंगे Redmi Buds 5A मिलेगा जबरदस्त साउंड एक्सपीरियंस,जाने फीचर 

टेक न्यूज़ डेस्क,Xiaomi भारत में Smarter Living 2024 इवेंट का आयोजन करने जा रही है। यह इवेंट (Smarter Living 2024) 23 अप्रैल 2024 को निर्धारित है। इसके साथ ही कंपनी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए कई नए प्रोडक्ट लाने जा रही है। Redmi Pad SE के अलावा कंपनी Redmi Buds 5A भी ला रही है। Redmi Buds 5A कंपनी का अगला बजट T-Buds होगा।

शोर को अब कहें टाटा-बाय-बाय

कंपनी Redmi Buds 5A बड्स को पेश कर रही है जो ध्यान भटकाने वाली चीजों को अलविदा कह रहे हैं और शुद्ध, निर्बाध ध्वनि को नमस्ते कह रहे हैं। यानी Xiaomi के नए ईयरबड्स के साथ यूजर को बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा। बड्स में आस-पास के शोर की कोई समस्या नहीं होगी। बड्स से शुद्ध ध्वनि सुनी जा सकेगी।

किन खूबियों के साथ आ रहे हैं बड्स
नए ईयरबड्स (Redmi Buds 5A) को ANC सपोर्ट और 12mm डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ लाया जा रहा है। बड्स को इन-ईयर डिजाइन के साथ ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। बड्स को Google Fast Pair के लिए ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है।

इस साल Redmi Buds 5 भी हुए थे लॉन्च
बता दें, Redmi Buds 5A बड्स से पहले कंपनी ने इसी साल फरवरी में Redmi Buds 5 लॉन्च किया था। Redmi Buds 5 को कंपनी ने 2999 रुपये में लॉन्च किया था।इन बड्स (Redmi Buds 5) को तीन ट्रांसपेरेंसी मोड रेगुलर, एन्हांस्ड वॉयस और एन्हांस एम्बिएंट साउंड के साथ लाया गया था। Redmi Buds 5 बड्स को 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स और टाइटेनियम डायफ्राम के साथ हाई-फाई साउंड एक्सपीरियंस के साथ लाया गया था। हालांकि, Redmi के इन बड्स को ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ लाया गया था।

Share this story

Tags