Realme C3i स्मार्टफोन को कर दिया गया है लाँच, इसकी कीमत है इतनी
Realme C3i स्मार्टफोन को लाँच कर दिया गया है। इस फोन को वियतनाम में लाँच किया गया है, फोन को दो वेरिएंट में उतारा गया है। इस फोन को पाॅवर देने के लिए इसमें दमदार बैटरी दी गई है यानी कि इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के पिछले हिस्से में एक से अधिक कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन को गति देने के लिए इसमें दमदार प्रोसेसर दिया गया है। अब इसके बारे में अन्य जानकारी भी विस्तार से देते है-
इस फोन के भारत में लाँच किए जाने को लेकर अभी जानकारी नही दी गई है। इस फोन की कीमत की जानकारी दे तो इस फोन की वियनाम में कीमत 8,500 रूपये है, इस कीमत में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला फोन आयेगा। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है जिसकी कीमत की जानकारी नही दी गई है।
अब फोन के बारे में कुछ जानकारी विस्तार से देते है तो यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। फोन की डिस्प्ले की जानकारी दे तो इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढाया जा सकता है। इसको एक से अधिक रंग में उतारा जा सकता है।
इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन की सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है और रियर में दो कैमरे है जिसमें से एक कैमरा तो 12 मेगापिक्सल का दिया गया है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है।

