Samachar Nama
×

गहरी नींद में भी आपकी सेहत का ख्याल रखेगी Amazfit की स्‍मार्ट रिंग, कीमत और फीचर्स कर देंगे इसे खरीदने पर मजबूर 

गहरी नींद में भी आपकी सेहत का ख्याल रखेगी Amazfit की स्‍मार्ट रिंग, कीमत और फीचर्स कर देंगे इसे खरीदने पर मजबूर 

टेक न्यूज़ डेस्क -Amazfit ने भारत में अपनी पहली स्मार्ट रिंग 'Amazfit Helio Ring' लॉन्च कर दी है। इसकी घोषणा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2024 (CES) में की गई। जैसा कि नाम से पता चलता है, Amazfit Helio Ring एक रिंग है, लेकिन इसमें कई खूबियाँ हैं। जो लोग अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं, उनके लिए यह रिंग बहुत काम की हो सकती है। यह अपने यूजर के तनाव को ट्रैक करती है। यह उनकी हृदय गति और रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बताती है।

Amazfit Helio Ring की भारत में कीमत
Amazfit Helio Ring की कीमत 24999 रुपये है। इसे Amazon और कंपनी की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी 27 सितंबर से शुरू होगी। Amazfit Helio Ring के स्पेक्स के बारे में बात करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि यह आपकी उंगली पर फिट होगी या नहीं। रिंग को तीन साइज़ में उतारा गया है- 'साइज़ 8: 24mm डायमीटर', 'साइज़ 9: 25.7 डायमीटर' और 'साइज़ 10: 27.3 डायमीटर'।

इसका वजन मात्र 4 ग्राम है। Amazfit Ring स्किन फ्रेंडली टाइटेनियम एलॉय मटेरियल से बनी है। दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 4 दिन तक चलती है और फिर वायरलेस तरीके से चार्ज हो जाती है। इसे 2 घंटे से भी कम समय में चार्ज किया जा सकता है। रिंग पहनकर कोई भी व्यक्ति पानी में 10 मीटर तक तैर सकता है। यह एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस से कनेक्ट होता है। यह एंड्रॉयड 7 से ऊपर के फोन और iOS 12 या उससे ऊपर के आईफोन पर काम करता है।

Amazfit Helio Ring में कई हेल्थ फीचर्स जोड़े गए हैं। जैसे यह हार्ट रेट को ट्रैक करता है। SpO2 का पता लगाता है। तनाव को ट्रैक कर सकता है। रिंग की खासियत यह है कि यह अपने यूजर की नींद का गहराई से विश्लेषण कर सकता है। यह यूजर का मानसिक और शारीरिक विश्लेषण करता है। यह फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है और Zepp ऐप से कनेक्ट होकर इसमें मौजूद सारा डेटा डिस्प्ले करता है।

Share this story

Tags