Samachar Nama
×

जेनसेन हुआंग एनवीडिया के सीईओ के रूप में फिर से वापसी का बना रहे प्लान, सहयोगियों से बातचीत जारी

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी जासूस और अपने कर्मचारियों के साथ अफेयर की खबरों के बाद एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे चुके जेनसेन हुआंग अब फिर से कंपनी में वापसी का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए उनकी अपने सहयोगियों से बातचीत जारी है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी जासूस और अपने कर्मचारियों के साथ अफेयर की खबरों के बाद एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे चुके जेनसेन हुआंग अब फिर से कंपनी में वापसी का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए उनकी अपने सहयोगियों से बातचीत जारी है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग एनवीडिया के सीईओ पद पर वापसी की कोशिशें कर रहे हैं और इसके लिए सिलिकॉन वैली के बड़े प्रभावशाली लोग और निवेशक कंपनी के बोर्ड पर दबाव भी बना रहे हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया कि फिलहाल हुआंग अपने सहयोगियों के साथ वापसी की संभावनाओं को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसके साथ ही, हुआंग की वापसी को लेकर कैपेंन भी तेज हो रहा है। कई एनवीडिया कर्मचारी भी इसका समर्थन कर रहे हैं।

इसमें कहा गया कि हुआंग की सीईओ पद पर वापसी के लिए सिलिकॉन वैली में प्रभावशाली लोगों ने एक 'वार रूम' भी स्थापित किया है और व्हाइट हाउस से भी समर्थन की भी कोशिशें जारी हैं।

हालांकि, हुआंग का दोबारा से सीईओ बनाना आसान नहीं है, क्योंकि हाल ही में अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने एनवीडिया के नेतृत्व में 'बड़ा बदलाव' करने की मांग की है, जिससे संकेत मिलता है कि वाशिंगटन के प्रभावशाली नीति-निर्माताओं की ओर से इसका विरोध हो सकता है। इन आरोपों के बाद, हुआंग के पास कंपनी में अब इतनी हिस्सेदारी भी नहीं बची है कि वे बोर्ड के फैसले को चुनौती दे सकें।

इस बीच, एनवीडिया की अंतरिम मुख्य कार्यकारी कोलेट क्रेस्स स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती निवेशकों का भरोसा बनाए रखने और कंपनी के कामकाज में स्थिरता सुनिश्चित करने की है। हुआंग से जुड़े विवाद के कारण, कंपनी की अनुपालन प्रक्रियाओं की जांच भी तेज हो गई है। ये प्रक्रियाएं एशियाई ग्राहकों को एआई चिप्स बेचने से जुड़ी हैं, जिनके चीन से संबंध हो सकते हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

Share this story

Tags