₹56,990 में मिल रहा iPhone 17 Pro! बिना Amazon-Flipkart के उठाइए इस बंपर ऑफर का फायदा, जानिए पूरी डिटेल
Apple ने हाल ही में भारत में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है। नई सीरीज की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती है। नई सीरीज की एंट्री के बाद पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि, इसी बीच पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro पर एक बड़ी डील सामने आई है।खास बात यह है कि यह ऑफर Amazon या Flipkart पर नहीं, बल्कि Reliance Digital पर दिया जा रहा है। यहां ग्राहकों को इन-स्टोर डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक का फायदा मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है।
iPhone 17 Pro 256GB पर ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
Reliance Digital पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत 1,34,900 रुपये है। कंपनी की ओर से इस पर 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 1,24,990 रुपये रह जाती है।
इसके अलावा, अगर ग्राहक अपना पुराना iPhone 15 Pro एक्सचेंज करता है, तो उसे अधिकतम 55,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इसके ऊपर 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। वहीं, पात्र बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये का तत्काल कैशबैक मिल सकता है।
इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद iPhone 17 Pro 256GB की प्रभावी कीमत 56,990 रुपये तक पहुंच जाती है। यानी अधिकतम ऑफर मिलने की स्थिति में कुल 77,910 रुपये तक की बचत हो सकती है।
हालांकि, एक्सचेंज की कीमत हर ग्राहक के लिए अलग हो सकती है। यह आपके पुराने फोन के मॉडल, ब्रांड, कंडीशन और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगी।
iPhone 17 Pro Max 256GB पर भी बड़ा ऑफर
iPhone 17 Pro Max 256GB पर भी Reliance Digital की ओर से अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस मॉडल की MRP 1,49,900 रुपये है। कंपनी 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,39,990 रुपये रह जाती है।
इसके बाद अधिकतम 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक मिलने पर फोन की प्रभावी कीमत 71,990 रुपये तक पहुंच सकती है।
यानी अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए योग्य पुराना iPhone है और आप सभी ऑफर्स की शर्तें पूरी करते हैं, तो iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर बड़ी बचत का फायदा उठाया जा सकता है।

