Samachar Nama
×

Huawei Mate 90 Air: 6.58mm पतला फोन लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले ने खींचा ध्यान

Huawei Mate 90 Air: 6.58mm पतला फोन लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले ने खींचा ध्यान

स्मार्टफोन बाजार में इन दिनों स्लिम और हल्के डिजाइन वाले फोन की मांग बढ़ रही है। iPhone Air के आने के बाद कई कंपनियां इस सेगमेंट में अपने नए डिवाइस पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में Huawei ने अपना नया स्मार्टफोन Mate 90 Air लॉन्च किया है। फोन में बेहद पतला डिजाइन होने के बावजूद 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 7 इंच की डिस्प्ले, Kirin 9020 प्रोसेसर और दमदार कैमरा सेटअप मिलता है।

सिर्फ 6.58mm है फोन की मोटाई

Huawei Mate 90 Air की सबसे बड़ी खासियत इसका स्लिम डिजाइन है। इसकी मोटाई महज 6.58mm है, जबकि मिडिल फ्रेम सबसे पतले हिस्से में 3.7mm का है। कंपनी का दावा है कि यह Mate सीरीज का अब तक का सबसे पतला बार स्मार्टफोन है।

फोन में राउंडेड डिजाइन और नायलॉन फाइबर मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसका बैक पैनल डुअल-टोन फिनिश के साथ आता है। पीछे की तरफ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसे ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है।

7 इंच की डिस्प्ले और Kirin 9020 चिपसेट

इस स्मार्टफोन में 7 इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स है। आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए इसमें 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Huawei का Kirin 9020 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Ark Engine और Ultra Space Content टेक्नोलॉजी भी शामिल हैं, जो गेमिंग परफॉर्मेंस और मेमोरी मैनेजमेंट को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

6500mAh बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग

पतले डिजाइन के बावजूद Huawei ने फोन में 6500mAh की बैटरी दी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। फोन को चार्ज करने के लिए 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

चार रियर कैमरों से लैस है स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए Huawei Mate 90 Air में चार रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड मैक्रो कैमरा और 12MP का 3x टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो सेंसर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी मिलता है।

इसके अलावा बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के लिए Red Maple मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा दिया गया है, जिसमें 1.5 मिलियन मल्टीस्पेक्ट्रल चैनल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.7MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Huawei Mate 90 Air की कीमत और सेल

Huawei ने इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।

वेरिएंट

चीन में कीमत

12GB + 256GB

4,999 युआन (करीब ₹66,500)

12GB + 512GB

5,999 युआन (करीब ₹79,700)

फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। चीन में इसकी प्री-सेल 24 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी ओपन सेल 4 दिसंबर से शुरू होगी। फिलहाल भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Share this story

Tags