Samachar Nama
×

प्रधानमंत्री मोदी 8 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थिति जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थिति जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।

दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआईI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह कार्यक्रम 7 से 10 अक्टूबर तक चलेगा। आईएमसी 2026 का विषय "सीमाओं से परे विस्तार" है, जो डिजिटल नवाचार, अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी और प्रौद्योगिकी-आधारित विकास में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।

आईएमसी 2026 के चार प्रमुख स्तंभ होंगे, जिसमें सृष्टि: भविष्य का निर्माण; संवर्धन: विकास को गति देना; सशक्त: अवसरों का विस्तार; और सुरक्षा: विश्वास का सुदृढ़ीकरण शामिल हैं।

यह नवाचार और अगली पीढ़ी के डिजिटल बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी-आधारित आर्थिक विकास, समावेशी डिजिटल पहुंच और सुरक्षित एवं गतिशील डिजिटल इकोसिस्‍टम के विकास पर केंद्रित होगा। आईएमसी 2026 वैश्विक रूप से प्रौद्योगिकी से जुड़े अग्रणी व्‍यक्तियों, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और नवोन्मेषकों को एक साथ लाएगा ताकि डिजिटल इकोसिस्‍टम में उभरते अवसरों का पता लगाया जा सके।

सरकार ने बताया रि 2026 संस्करण में नौ स्थापित प्रमुख सेक्‍टरों को शामिल किया जाएगा, जिनमें 5जी और 6जी, अगली पीढ़ी के एआई नेटवर्क, सेमीकंडक्टर, गैर-स्थलीय नेटवर्क, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कम्‍युनिकेशन, उद्यम परिवर्तन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और ईएसजी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण शामिल हैं। यह आयोजन अपने सेक्‍टर-वार फोकस को चार नए क्षेत्रों तक विस्तारित करेगा - स्मार्ट मोबिलिटी, स्टेडियम अनुभव, औद्योगिक रोबोटिक्स और परिवहन प्रौद्योगिकी।

आईएमसी 2026 में 100 से अधिक देशों से 1.5 लाख से अधिक प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है, जिसमें 500 से अधिक साझेदार और प्रदर्शक, 600 से अधिक स्टार्टअप्‍स और 900 से अधिक विचारकों की भागीदारी होगी। इस आयोजन में 2,000 से अधिक प्रौद्योगिकी उपयोग के उदाहरण और 120 से अधिक सत्र होंगे।

--आईएएनएस

एबीएस

Share this story

Tags