Samachar Nama
×

निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन ने लॉन्च किया इन्वेस्टर पोर्टल

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम के तहत 12 फैब और पैकेजिंग प्रोजेक्ट्स और 24 सेमीकंडक्टर्स प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है और अब इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) ने इन्वेस्टर पोर्टल को लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य निवेशकों के विश्वास को बढ़ाना और चिंताओं को दूर करना है। यह जानकारी मंगलवार को सरकार द्वारा जारी बयान में दी गई।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा कि आईएसएम का इन्वेस्टर पोर्टल भारत में सेमीकंडक्टर निवेश पर विचार कर रहे निवेशकों के लिए सरकारी स्कीम, नीतियों, नियामक जरूरतों और सेमीकॉन इंडिया के तहत मंजूरी किए गए प्रोजेक्ट्स की जानकारी देगा।

मंत्रालय ने कहा कि संबंधित पक्षकारों को सुव्यवस्थित समन्वय और चिंताओं के समयबद्ध समाधान के लिए एक सुरक्षित, भूमिका-आधारित, एकल-खिड़की डिजिटल इंटरफेस मिलेगा।

इसके जरिए सरकार की कोशिश व्यापार में आसानी को बढ़ाना है।

यह पोर्टल निवेशकों को अपनी शिकायतें या चिंताएं दर्ज करने में सक्षम बनाएगा, जिनका समाधान इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के अधिकारियों द्वारा संबंधित मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, राज्य सरकारों, अनुमोदित परियोजना कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय व्यापार निकायों/संघों के नोडल अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा।

आईएसएम के सीईओ अमितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि विदेशी निवेशकों को मार्गदर्शन और सुविधा प्रदान करना काफी आवश्यक है।

उन्होंने सभी संबंधित पक्षकारों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण और डिजाइन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए निवेशकों की चिंताओं को दूर करने में अपनी-अपनी भूमिका को सक्रिय रूप से निभाएं।

संबंधित पक्षकारों को सुव्यवस्थित समन्वय और समयबद्ध तरीके से चिंताओं के समाधान के लिए एक सुरक्षित, भूमिका-आधारित, एकल-खिड़की डिजिटल इंटरफेस मिलेगा।

लॉन्च कार्यक्रम में पोर्टल के ढांचे, कार्यप्रणाली, ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया, समन्वय तंत्र और भाग लेने वाले मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, राज्य सरकारों, अनुमोदित परियोजना कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय व्यापार निकायों या संघों के नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों का विवरण भी दिया गया।

सरकार विभिन्न रणनीतिक पहलों और नीतिगत हस्तक्षेपों के माध्यम से देश में एक मजबूत, विश्वसनीय और टिकाऊ सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

--आईएएनएस

एबीएस/

Share this story

Tags