Samachar Nama
×

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

अहमदाबाद, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) देश की पहली ऐसी तांबा उत्पादक कंपनी बन गई है, जिसे 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' मिला है। इसे पहले 'कॉपर मार्क' के रूप में भी जाना जाता है। यह जिम्मेदार कॉपर उत्पादन के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त एक फ्रेमवर्क है। यह जानकारी कंपनी की ओर से बुधवार को दी गई।

अहमदाबाद, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) देश की पहली ऐसी तांबा उत्पादक कंपनी बन गई है, जिसे 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' मिला है। इसे पहले 'कॉपर मार्क' के रूप में भी जाना जाता है। यह जिम्मेदार कॉपर उत्पादन के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त एक फ्रेमवर्क है। यह जानकारी कंपनी की ओर से बुधवार को दी गई।

कंपनी ने बताया कि यह प्रमाणन 'वेरामार्क एश्योरेंस रिस्पॉन्सिबल प्रोडक्शन फ्रेमवर्क' और 'जॉइंट ड्यू डिलिजेंस स्टैंडर्ड' के तहत केसीएल की पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) संबंधी कार्यप्रणालियों के स्वतंत्र मूल्यांकन के बाद दिया गया है।

इस मान्यता के साथ, केसीएल उन चुनिंदा वैश्विक तांबा उत्पादकों में शामिल हो गया है जो जिम्मेदार और टिकाऊ उत्पादन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत मानकों का पालन करते हैं।

कच्छ कॉपर दुनिया के सबसे बड़े एकल-स्थान वाले कॉपर स्मेल्टरों में से एक का संचालन करता है और खुद को उन उद्योगों के लिए एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थापित कर रहा है, जो वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ा रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि यह सर्टिफिकेशन जिम्मेदार मैन्युफैक्चरिंग के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को साबित करता है। साथ ही, यह अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन में कंपनी की स्थिति को मजबूत करता है, जहां अब सस्टेनेबिलिटी और एथिकल सोर्सिंग पर काफी जोर दिया जा रहा है।

इस उपलब्धि पर अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज के सीईओ और कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विनय प्रकाश ने कहा कि यह मान्यता टिकाऊ और जिम्मेदार उत्पादन के प्रति कंपनी के संकल्प को दर्शाती है।

उन्होंने आगे कहा कि इस उपलब्धि के साथ केसीएल उन प्रमुख वैश्विक उत्पादकों की श्रेणी में शामिल हो गया है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों का पालन करते हैं। यह ऐसे समय में हुआ है जब विद्युतीकरण, रिन्यूएबल एनर्जी, आधुनिक मोबिलिटी और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए तांबा बहुत महत्वपूर्ण होता जा रहा है।

उन्होंने कहा, "किसी भारतीय उत्पादक के लिए पहली बार 'कॉपर मार्क' हासिल करना, टिकाऊ और जिम्मेदार उत्पादन के प्रति हमारे दृढ़ संकल्प को दिखाता है। यह उपलब्धि कच्छ कॉपर को उन प्रमुख वैश्विक उत्पादकों के विशिष्ट समूह में रखती है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों का पालन करते हैं।"

डॉ. प्रकाश ने कहा, "चूंकि वैश्विक विद्युतीकरण, रिन्यूएबल एनर्जी, आधुनिक मोबिलिटी और बुनियादी ढांचे के लिए तांबा बहुत जरूरी हो गया है, इसलिए कच्छ कॉपर भारत के भविष्य को ऊर्जा देने के लिए उच्च गुणवत्ता वाला तांबा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, हम पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी के सर्वोच्च वैश्विक मानकों का भी पालन करते हैं।"

'वेरामार्क एश्योरेंस फ्रेमवर्क' का इस्तेमाल वैश्विक माइनिंग और मेटल इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर किया जाता है। बीएचपी, रियो टिंटो, फ्रीपोर्ट-मैकमोरान और एंटोफागास्टा जैसी बड़ी कंपनियों ने इसे अपनाया है।

यह सर्टिफिकेशन एक कड़े थर्ड-पार्टी ऑडिट के बाद दिया जाता है। इसमें समय-समय पर फिर से मूल्यांकन किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनी लगातार बदल रहे सस्टेनेबिलिटी मानकों का पालन कर रही है।

--आईएएनएस

एबीएस

Share this story

Tags