Samachar Nama
×

GTA 6 Extended Look: बिना Netflix के मुफ्त में देखें GTA 6 की झलक, गेमप्ले में दिखेंगे ये 5 बड़े बदलाव

GTA 6 Extended Look: बिना Netflix के मुफ्त में देखें GTA 6 की झलक, गेमप्ले में दिखेंगे ये 5 बड़े बदलाव

गेमिंग की दुनिया के सबसे बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम Grand Theft Auto 6 (GTA 6) के गेमप्ले को लेकर आखिरकार बड़ा अपडेट सामने आया है। Rockstar Games ने गेम का करीब 26 मिनट लंबा स्पेशल एक्सटेंडेड गेमप्ले लुक जारी किया है। इस फुटेज में गेम के कई नए फीचर्स, मिशन, साइड एक्टिविटीज, पुलिस चेज और कैरेक्टर्स के बीच इंटरैक्शन को विस्तार से दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गेमप्ले फुटेज PS5 पर कैप्चर किया गया है और अब YouTube पर भी उपलब्ध है।

गेमप्ले को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। GTA 6 में कई ऐसे गेमप्ले मैकेनिक्स नजर आए हैं, जो Rockstar Games के पुराने हिट टाइटल्स Red Dead Redemption 2 और GTA: San Andreas से इंस्पायर्ड लगते हैं।

Jason और Lucia की एंट्री से शुरू होता है गेमप्ले

गेमप्ले शोकेस की शुरुआत GTA 6 के दो मुख्य किरदारों Jason और Lucia से होती है। दोनों एक ड्रग हाउस में पहुंचते हैं, जहां मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग के अंदर बड़ी संख्या में NPCs दिखाई देते हैं।

गेम में NPCs के लुक, हेयरस्टाइल, कपड़ों और बॉडी टाइप में काफी विविधता देखने को मिलती है। हर कैरेक्टर को अलग और ज्यादा रियलिस्टिक दिखाने पर खास ध्यान दिया गया है।

गेमप्ले में Jason को एक कुत्ते के साथ इंटरैक्ट करते हुए भी दिखाया गया है। इसके अलावा आम लोगों से बातचीत के दौरान उनके व्यवहार और प्रतिक्रिया में भी बदलाव देखने को मिलेगा। यानी खिलाड़ी के एक्शन के आधार पर NPCs पॉजिटिव या नेगेटिव रिस्पॉन्स दे सकते हैं।

गनफाइट और हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट हुआ ज्यादा शानदार

GTA 6 में थर्ड-पर्सन शूटिंग और गनफाइट को पहले से ज्यादा इमर्सिव बनाया गया है। गेमप्ले में एक सीन के दौरान करप्ट पुलिस की टीम बिल्डिंग पर हमला करती है, जिसके बाद Jason और Lucia कवर लेकर जवाबी फायरिंग करते हैं।

परफेक्ट हेडशॉट लगाने पर Red Dead Redemption 2 की तरह स्लो-मोशन फिनिशर देखने को मिलता है। वहीं हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सिस्टम को भी काफी अपग्रेड किया गया है। Lucia को कई दुश्मनों के साथ एक साथ लड़ते हुए देखा गया है, जहां वह पंच, ब्लॉक और डॉज जैसे मूव्स का इस्तेमाल करती है।

कार चोरी और ड्राइविंग फिजिक्स में बड़े बदलाव

GTA 6 में कार चोरी करने का तरीका भी पहले से ज्यादा डिटेल्ड नजर आता है। पुरानी कारों के शीशे तोड़कर या ‘स्लिम जिम’ जैसे टूल की मदद से लॉक खोलकर गाड़ी चुराई जा सकती है। वहीं मॉडर्न कारों को चोरी करने के लिए डिजिटल की को क्लोन करने जैसी प्रक्रिया देखने को मिलेगी।

कार चेज के दौरान ड्राइविंग फिजिक्स में भी काफी सुधार नजर आता है। टायर पर गोली लगने के बाद गाड़ियों का बैलेंस बिगड़ना और हवा में पलटने जैसे रियलिस्टिक इफेक्ट गेमप्ले को ज्यादा सिनेमैटिक बनाते हैं।

पहले से ज्यादा स्मार्ट हुआ पुलिस का वांटेड सिस्टम

GTA 6 में पुलिस का वांटेड सिस्टम भी पहले की तुलना में ज्यादा एडवांस नजर आ रहा है। पुलिस अब सिर्फ गाड़ी या लोकेशन के आधार पर खिलाड़ी को ट्रैक नहीं करेगी, बल्कि चेहरा, कपड़े और गाड़ी के मॉडल जैसी चीजों के आधार पर भी पहचान कर सकती है।

गेमप्ले में Lucia को पुलिस से बचने के लिए अपनी गाड़ी जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए भी दिखाया गया है। इससे गेम में पुलिस से बचने की रणनीति पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है।

San Andreas जैसा Body Stats और Fitness System

Rockstar Games ने GTA: San Andreas के लोकप्रिय बॉडी स्टैट्स और फिटनेस सिस्टम को भी नए अंदाज में वापस लाया है। Jason और Lucia को फिट रहने के लिए जिम जाने और अपनी डाइट का ध्यान रखने की जरूरत होगी।

अगर कैरेक्टर लंबे समय तक खराब लाइफस्टाइल फॉलो करता है, तो उसका वजन बढ़ सकता है और स्टैमिना पर भी असर पड़ सकता है। इससे गेम में सिर्फ मिशन और शूटिंग ही नहीं, बल्कि कैरेक्टर की फिटनेस भी गेमप्ले का हिस्सा बन जाएगी।

सोशल मीडिया से लेकर कई तरह की एक्टिविटीज

गेम में सोशल मीडिया जैसा एक फीचर भी देखने को मिलेगा, जिसका नाम Snapmatic बताया गया है। इसके जरिए खिलाड़ी गेम की दुनिया में चल रही गतिविधियों और शहर के लेटेस्ट अपडेट्स से जुड़े कंटेंट देख सकेंगे।

इसके अलावा GTA 6 की दुनिया में खिलाड़ियों के लिए कई तरह की साइड एक्टिविटीज मौजूद होंगी। इनमें रोबरी, बास्केटबॉल, बोटिंग, अंडरवॉटर डाइविंग, कयाकिंग, बेस जंपिंग, कार रेसिंग और क्लबिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

GTA 5 से दोगुना बड़ा हो सकता है Vice City मैप

मैप को लेकर भी GTA 6 से बड़ी उम्मीदें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेम का Vice City मैप GTA 5 के Los Santos से करीब दोगुना बड़ा बताया जा रहा है। वहीं गेम का कुल प्लेएबल एरिया Red Dead Redemption 2 के पूरे मैप से करीब तीन गुना बड़ा होने का दावा किया गया है।

इतने बड़े मैप के साथ Rockstar Games खिलाड़ियों को कई नए मिशन, साइड एक्टिविटीज और एक्सप्लोर करने के लिए अलग-अलग लोकेशन देने की तैयारी में है।

19 नवंबर को लॉन्च होगा GTA 6

Rockstar Games का यह बड़ा प्रोजेक्ट GTA 6 अब लॉन्च के लिए तैयार है। गेम को 19 नवंबर को PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए रिलीज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

26 मिनट के एक्सटेंडेड गेमप्ले ने फैंस को गेम के नए फीचर्स और मैकेनिक्स की झलक तो दे दी है, लेकिन असली एक्सपीरियंस गेम के रिलीज होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल GTA 6 को लेकर गेमिंग कम्युनिटी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share this story

Tags