इस फोन में है दम, 8 मिनट में बिके ढ़ाई लाख फोन
nokia और apple का झगड़ा हुआ खत्म, जानिए झगड़े की वजह
गूगल लाएगा अपनों को और भी करीब, जानिए कैसे
गूगल अपने यूजर के लिए हर बार की तरह एक और फीचर लाया है जिसमें गूगल ने कुछ फेमिली शेयरिंग फीचर जोड़े हैं। गूगल के इस फीचर की मदद से एक परिवार के सभी सदस्य अपने सभी कंटेंट आसानी से आपस में शेयर कर सकते है।
इससे पहले भी गूगल ने ऐसा ही एक फीचर शुरू किया था जिसमें अपने यूज़र को म्यूज़िक शेयर करने और गूगल प्लसे ‘गूगल प्ले म्यूज़िक फैमिली प्लान’ व ‘गूगल प्ले फैमिली लाइब्रेरी’ जैसे दूसरे कंटेट साझा करने की सुविधा दी है। लेकिन, अब यूट्यूब टीवी, कैलेंडर, फोटोज़ और कीप में भी ‘फैमिली ग्रुप’ की शुरुआत कर दी गई है। मतलब इन सभी कंटेंट को भी फेमिली ग्रुप आपस में शेयर कर सकते हैं।
इसके अन्दर यूजर गूगल के माय अकाउंट पेज पर जाकर, इसके ग्रुप में छह सदस्य तक जोड़ सकते हैं। यूट्यूब टीवी के साथ, ग्रुप मेंबर किसी भी मशहूर केबल नेटवर्क से 35 डॉलर (करीब 2,300 रुपये) प्रति महीने पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ यूज़र उठा सकते हैं। अब इस फैमिली ग्रुप का इस्तेमाल कर सभी सदस्य आसानी से फोटो ऐप से तस्वीरें साझा कर पाएंगे। इसके अलावा यूज़र डेली लाइफ के काम काज किराने का सामान, टू-डू और दूसरे कंटेट की लिस्ट को भी ‘कीप’ के जरिए साझा कर सकते हैं।
गूगल ने एक अपनी ब्लॉग पोस्ट में कहा कि “परिवार के सदस्य कई सारी चीजें साझा करते हैं। अब हम शेयरिंग को और ज़्यादा आसान बना रहे हैं। अब आप गूगल पर अपने फैमिली ग्रुप के साथ जुड़कर पहले से ज़्यादा आसानी से चीजें साझा कर पाएंगे।“
इसके अलावा कैलेंडर ऐप में फैमिली ग्रुप को शामिल किया गया है जिसमें आपके फैमिली ग्रुप द्वारा प्लान की जाने वालीं एक्टिविटी के लिए एक अलग कैलेंडर दिया गया है। इस फ़ीचर की मदद से परिवार में होने वाले सभी फंक्शन को याद रख पाएंगे।
गौर करने वाली बात यह है कि यह फीचर अभी फिलहाल भारत में लांच नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही आपको भारत में भी मिलने की उम्मीद है।
इसकी कुछ शर्तें भी हैं जिसमें एक यूज़र एक समय में सिर्फ एक फैमिली ग्रुप का हिस्सा बन सकता है। और हर 12 महीने में सिर्फ एक बार फैमिली ग्रुप मेंबरशिप को बदला जा सकता है।
इस फोन में है दम, 8 मिनट में बिके ढ़ाई लाख फोन
nokia और apple का झगड़ा हुआ खत्म, जानिए झगड़े की वजह