फोटो एडिटिंग के लिए ये AI Apps है सबसे बेस्ट, जबरदस्त फीचर्स के साथ बिलकुल मुफ्त में होगा सारा काम
टेक न्यूज़ डेस्क -AI का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। स्मार्टफोन यूजर्स AI के खास फीचर्स से काफी प्रभावित हैं। कंपनियां स्मार्टफोन में इन-बिल्ट AI फीचर्स भी दे रही हैं। इनके जरिए फोटोग्राफी का अनुभव काफी शानदार हो जाता है। साथ ही, वे इमेज एडिटिंग के लिए कई बेहतरीन टूल भी देती हैं। वहीं, अगर आप इमेज एडिटिंग को एक लेवल ऊपर ले जाना चाहते हैं, तो AI फोटो एडिटिंग ऐप्स आपके लिए बेस्ट हैं। यहां हम आपको Android और iOS के लिए उपलब्ध कुछ बेहतरीन फ्री AI फोटो एडिटिंग ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो इमेज एडिटिंग ऐप्स को और मजेदार बनाने के साथ-साथ आपको बेहतरीन आउटपुट भी देते हैं।
1- Lensa: AI & Art Photo Enhancer
Lensa आपकी AI फोटो एडिटिंग जरूरतों को शानदार तरीके से पूरा करता है। इस ऐप में आपको पावरफुल AI इनेबल्ड फिल्टर देखने को मिलेंगे। इन फिल्टर की मदद से आप किसी भी साधारण फोटो को बेहद कमाल के आर्ट पीस में बदल सकते हैं। इसमें आपको मैजिक अवतार, स्काई रिप्लेसमेंट, फेस रिटचिंग और बैकग्राउंड ब्लर जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
2- Picsart AI फोटो एडिटर, वीडियो एडिटर
यह एक जबरदस्त ऑल इन वन फोटो एडिटिंग ऐप है और AI के आने से यह काफी एडवांस हो गया है। इस AI ऐप में आपको फोटो एडिटिंग के लिए कई फ्री टूल मिलेंगे। इनमें एन्हांस, बैकग्राउंड रिमूवल, इमेज जेनरेशन, रिप्लेस ऑब्जेक्ट और कार्टूनाइजर जैसे AI फीचर शामिल हैं। इन टूल्स का इस्तेमाल करके आप अपनी फोटो का एक अनोखा अवतार बना सकते हैं।
3- YouCam Perfect – फोटो एडिटर
यह AI ऐप आपकी सेल्फी के लिए बेस्ट है। यह रियल टाइम प्रोसेसिंग देता है। इसमें आपको सेल्फी के लिए स्मूथिंग, फेस शेप, फेस ग्लो-अप के साथ कई AI टूल मिलेंगे। सेल्फी एडिटिंग के लिए कंपनी ने AI स्किन स्मूथर, AI ब्लेमिश रिमूवर, AI मेकअप, AI ऑब्जेक्ट रिमूवल, AI आई और AI स्माइल एन्हांसमेंट जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे। यह ऐप फ्री है, लेकिन इसके कुछ एक्स्ट्रा टूल्स के लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे।
4- PhotoDirector: AI फोटो एडिटर
यह AI फोटो एडिटर AI पावर्ड फोटो एनिमेशन टूल से आपकी इमेज को कमाल का बनाता है। इसमें एनिमेशन के लिए कई फ्री इफेक्ट दिए गए हैं। इसके अलावा आपको AI स्काई रिप्लेसमेंट, AI ऑब्जेक्ट रिमूवल और AI अवतार के साथ सैकड़ों स्टिकर मिलेंगे।

